{"_id":"6afdfa826ed0ce00d106620a","slug":"three-young-men-held-hostage-in-myanmar-return-after-78-days-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-172608-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: म्यांमार में बंधक तीन युवक 78 दिन बाद लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: म्यांमार में बंधक तीन युवक 78 दिन बाद लौटे
विज्ञापन
पडरौना। अच्छी नौकरी का सपना लेकर म्यांमार गए कुशीनगर दो और बिहार के एक युवक को साइबर ठगों ने बंधक बना लिया। आरोप है कि हथियारबंद लोगों की निगरानी में रखकर उनसे ऑनलाइन ठगी कराने का दबाव बनाया गया। विरोध पर पिटाई कर पासपोर्ट छीन लिए गए।
परिजन ने चार लाख रुपये फिरौती देकर उन्हें मुक्त कराया। इसके बाद 78 दिन तक फान सिटी में हिरासत में रहने के बाद तीनों चार नवंबर को घर लौटे। बुधवार को दो युवकों ने राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। पडरौना नगर के महाराणा प्रताप नगर, जंगल बेलवा निवासी मोहम्मद उस्मान अंसारी, पडरौना क्षेत्र के मोहम्मद हसन रजा और बिहार के मोतिहारी निवासी अनुरंजन कुमार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे।
इसी दौरान उन्हें म्यांमार की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का प्रस्ताव मिला। वीडियो कॉल के जरिये इंटरव्यू हुआ। कंपनी की ओर से बिजनेस वीजा, हवाई टिकट और अन्य जरूरी दस्तावेज भी भेजे गए। मोहम्मद उस्मान अंसारी ने बताया कि नौकरी का पूरा प्रस्ताव व्यवस्थित तरीके से दिया गया था।
विज्ञापन
इससे तीनों को किसी तरह का संदेह नहीं हुआ। वे दो मई को भारत से रवाना हुए और तीन मई 2026 को म्यांमार पहुंचे। लखनऊ से कोलकाता और फिर बैंकॉक होते हुए यांगून अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर तय किया। वहां पहुंचने पर उन्हें होटल में ठहराया गया। इसके बाद कंपनी का वाहन आने की बात कहकर अलग-अलग गाड़ियों से ले जाया गया। रास्ते में कई बार वाहन बदले गए। फिर नदी पार कर उन्हें पहाड़ी और जंगल के बीच बने एक कैंप में पहुंचा दिया गया।
युवकों के मुताबिक, कैंप में पहुंचने के बाद उन्हें कंस्ट्रक्शन का काम नहीं दिया गया बल्कि साइबर ठगी करने के लिए मजबूर किया जाने लगा। फर्जी नामों से सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने और ऑनलाइन निवेश व क्रिप्टो करेंसी के नाम पर ठगी करने का दबाव बनाया गया। इन्कार करने पर मारपीट की जाती थी। उनके पासपोर्ट भी छीन लिए गए।
वीजा की अवधि खत्म होने पर जेल में रहना पड़ा : जंगल से मुक्त होने के बाद तीनों युवक म्यांमार के फान सिटी पहुंचे। यहां उनके सामने एक और मुश्किल खड़ी हो गई। पासपोर्ट और वीजा से जुड़ी समस्याओं के कारण स्थानीय पुलिस ने भारतीय दूतावास से संपर्क किया। भारतीय दूतावास से युवकों के भारतीय नागरिक होने की पुष्टि के बाद उन्हें हिरासत में रखा गया। बताया गया कि बिजनेस वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण उन्हें जेल में रहना पड़ा। 30 अक्तूबर को सजा की अवधि पूरी होने के बाद उन्हें रिहाई मिली। इसके बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों चार नवंबर को अपने घर पहुंचे।
लंबे इंतजार के बाद बेटों को सामने देखकर परिजनों की आंखें भर आईं। बुधवार को मोहम्मद उस्मान अंसारी और मोहम्मद हसन रजा अपने परिजन के साथ राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह से मिले। उन्होंने सांसद को अपनी आपबीती सुनाई और मदद के लिए आभार जताया। तीसरे युवक अनुरंजन कुमार के भी बिहार स्थित घर पहुंचने की जानकारी परिजनों ने दी।