{"_id":"66ea3205f2c086788c0186b4","slug":"three-teachers-including-team-leader-satyajit-received-eduleader-award-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-123274-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीम लीडर सत्यजीत समेत तीन शिक्षकों को मिला एडुलीडर सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीम लीडर सत्यजीत समेत तीन शिक्षकों को मिला एडुलीडर सम्मान
Wed, 18 Sep 2024 07:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:21 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। नोएडा के एक होटल में हेमा फाउंडेशन की तरफ से मंगलवार को सम्मान समारोह हुआ। टीम लीडर सत्यजीत दूबे समेत जिले के तीन शिक्षकों को एडुलीडर सम्मान से सम्मानित किया गया।
एडुलीडर्स यूपी अवार्ड की स्थापना जुलाई 2020 में एडुलीडर्स यूपी के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र व उनकी टीम की ओर से की गई थी। इस सम्मान के लिए कोई भी शिक्षक अपने उल्लेखनीय कार्यों को निर्धारित फॉर्मेट में ऑनलाइन भर सकता है। मंगलवार को लोक निर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह, अभिनेता मनोज जोशी, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, महेंद्र काबरा और डॉ. चीनू अग्रवाल ने कुशीनगर के टीम लीडर सत्यजीत द्विवेदी, शिक्षक सुनील कुमार सुमन और लक्ष्मीश्री मिश्र को नवाचार नामांकन व ठहराव, गतिविधि आधारित पाठ्यक्रम और विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए सम्मानित किया।
शिक्षकों की इस उपलब्धि पर बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्या, अमरदीप शुक्ल, अजिताभ तिवारी, इंद्रजीत मणि आदि ने बधाई दी है।