फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three promising increase the value of the district

तीन होनहारों ने जिले का बढ़ाया मान

Thu, 18 Feb 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Three promising increase the value of the district
तीन होनहारों ने जिले का बढ़ाया मान
विज्ञापन

पडरौना। लोक सेवा आयोग की वर्ष-2019 की परीक्षा उत्तीर्ण कर तीन युवाओं ने जिले का मान बढ़ाया है। इनमें जौरा बाजार की निधि यादव और सलेमगढ़ के ऋषिराज राय का चयन डिप्टी जेलर के पद पर हुआ है। दुर्गवलिया के रोहित सिंह विधि अधिकारी (लोक निर्माण विभाग) चुने गए हैं। इनकी सफलता पर सगे-संबंधियों ने प्रसन्नता जताई है।
जौरा बाजार निवासी बृजराज यादव प्रयागराज में विद्युत निगम में एक्सईएन हैं। उनकी पुत्री पीसीएस-2019 की परीक्षा उत्तीर्ण कर डिप्टी जेलर बनी हैं। निधि की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा सोनभद्र के ओवरा में हुई है। उन्होंने बीएससी और एमएससी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है। इनकी सफलता पर सुमंत, नंदकिशोर, रामाकांत सहित अन्य लोगों ने प्रसन्न्ता जताई है।
विज्ञापन

कसया संवाद प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के दुर्गवलिया गांव निवासी रोहित सिंह ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा में विधि अधिकारी (पीडब्ल्यूडी) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। रोहित की शुरुआती पढ़ाई नैनीताल में हुई। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक व एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। रोहित के पिता राम नगीना सिंह अपर आयुक्त के पद से अवकाश प्राप्त कर चुके हैं। रोहित ने सफलता का श्रेय माता शकुंतला सिंह व भाई अरुण कुमार सिंह को दिया है। इनकी सफलता पर चंद्रपाल सिंह, चंद्रिका सिंह, बच्चा सिंह, चंदा सिंह, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, अमर प्रकाश पांडेय आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलेमगढ़ संवाद प्रतिनिधि के अनुसार लोक सेवा आयोग की ओर से वर्ष-2019 में आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण करने पर सलेमगढ़ निवासी रामनरेश राय के पुत्र ऋषिराज राय का चयन डिप्टी जेलर पद पर हुआ है। ऋषिराज बीटेक की डिग्री हासिल कर पडरौना तहसील में लेखपाल पद पर तैनात थे। उनकी इस कामयाबी पर परिवार के लोगों सहित पूर्व विधायक डॉ. पीके राय, भाजपा नेता विजय कुमार राय, क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू, ब्लॉक प्रमुख उदयनारायण गुप्ता सहित अनेंक लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed