{"_id":"5d1b98218ebc3e3ced1072a2","slug":"three-modern-toilet-in-kushinagar-soon-kushinagar-news-gkp3124309136","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: कुशीनगर तीन मार्डन टॉयलेट से जल्द होगा लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: कुशीनगर तीन मार्डन टॉयलेट से जल्द होगा लैस
विज्ञापन
कुशीनगर में बन रहा मॉडर्न टॉयलेट।
- फोटो : KUSHINAGAR
पर्यटक स्थली पर तीन माडर्न टॉयलेट जल्द
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम करा रहा काम
मुख्यमंत्री ने किया था 17 अक्टूबर 2017 को शिलान्यास
कसया। अब अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थली पर आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों के लिए खुशखबरी है। उन्हें शौचालय व यूरिनल की हो रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही यहां तीन माडर्न टायलेट (अत्याधुनिक शौचालय) तैयार हो जाएगा। निर्माण के लिए काम तेजी से किया जा रहा है।
वर्ष 2017 में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पर्यटन विकास के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया था। उसमें तीन माडर्न टॉयलेट भी बनने थे। टॉयलेट निर्माण का काम कुछ समय तक सुलभ इंटरनेशनल को दिया गया था, लेकिन वह नहीं बना सका। इसके अलावा सोलर लाइट, माइल कनेक्टिविटी, डस्टबिन, सीसीटीवी कैमरा आदि का कार्य उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लगभग पूरा कर चुका है। इसमें ओपेन पार्किंग भी शामिल है। होटल पथिक निवास, होटल इंपीरियल के सामने व ओपेन पार्किंग में माडर्न टॉयलेट का काम तेजी के साथ चल रहा है। पर्यटक सूचना अधिकारी प्रान रंजन ने बताया कि माडर्न टायलेट का काम कार्यदायी संस्था यूपी आरएनएन करा रही है। होटल पथिक निवास व ओपेन पार्किंग में टॉयलेट जुलाई के अंत तक पूरा होगा जबकि इंपीरियल के सामने बनने वाला टॉयलेट अगस्त में होगा पूरा।