{"_id":"61b4d7b1bb115f2af263946a","slug":"three-injured-in-two-road-accident-kushinagar-news-gkp4195317137","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरयासुजान और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरयासुजान और कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुईं दुर्घटनाएं, तीन घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़/बोदरवार। तरयासुजान और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भेजवाया गया, जहां उनका इलाज हुआ।
बहादुरपुर गांव निवासी खैतुन नेशा (59) शनिवार की शाम करीब पांच बजे एनएच के दूसरी तरफ जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान बाइक से आ रहे बिहार के समस्तीपुर निवासी आशीष राज की बाइक की चपेट में आ गईं। इससे महिला और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी धनंजय राय ने दोनों घायलों को एनएचआई के एंबुलेंस से तमकुही राज सीएचसी भेजवाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि बाइक पुलिस के कब्जे में है। घायलों का इलाज चल रहा है।
उधर, शनिवार की शाम साढ़े पांच कप्तानगंज निवासी नुरूद्दीन गोरखपुर से घर लौट रहे थे। अभी सुधियानी बाजार के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने कप्तानगंज सीएचसी भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद