फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three cases registered for knife attack on youth

Kushinagar News: युवक पर चाकू से हमले के मामले में तीन केस दर्ज

Wed, 17 Apr 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Three cases registered for knife attack on youth
समउर बाजार/फाजिलनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर निवासी एक दलित युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ मारपीट व एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज किया है। घटना चार अप्रैल की शाम की बताई जा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत फाजिलनगर के निवासी राजन पासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह चार अप्रैल की शाम कुचिया मठिया निवासी धनंजय गौड़ के यहां से दूध लेकर आ रहा था। कुचिया मठिया के मेनका चौराहा पर कुचिया पिपरा निवासी मुस्तफा अंसारी, समजद और कुचिया मठिया निवासी मेराज ने उसे रोक लिया और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए जातिसूचक गाली देने के साथ ही चाकू से उसके शरीर के नाजुक अंग पर हमला कर दिया। इससे वह लहुलुहान हो गया। आरोप है कि जब उसने भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने दौड़ाकर लाठी-डंडा से पीटकर उसे अधमरा कर दिया। राहगीर जब बचाने के लिए शोर मचाते हुए उस तरफ दौड़े तो तीनों आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। घटना की जांच सीओ तमकुहीराज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed