फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Three arrested including two animal smugglers injured in the encounter

मुठभेड़ में घायल दो पशु तस्करों सहित तीन गिरफ्तार

Wed, 14 Sep 2022 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Three arrested including two animal smugglers injured in the encounter
मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए पशु तस्करी के आरोपी। - फोटो : KUSHINAGAR
मुठभेड़ में घायल दो पशु तस्करों सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में फोरलेन हाईवे पर मंगलवार की तड़के चार बजे पशु तस्करों से पुलिस की आमने-सामने की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो तस्कर घायल हुए। दोनों घायलों सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। मौके से पशुओं से लदा ट्रक, तमंचा, कारतूस, खोखा, चाकू भी बरामद हुआ।
मंगलवार की देर रात जिले में हाईवे से होकर पशुओं को बिहार ले जाने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी। इसके आधार पर पुलिस की अलग-अलग टीमें सक्रिय हो गईं। फोरलेन पर अहलादपुर मलुक छापर गांव के सामने सीओ जितेंद्र सिंह कालरा की अगुवाई में तीन थानों की पुलिस ने बिहार जा रहे ट्रकों की जांच शुरू कर दी। भोर में करीब चार बजे गोरखपुर से बिहार जा रहे ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी। पीछा करके पुलिस ने किसी तरह से ट्रक को रोका तो उसमें सवार दो युवक पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे।
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनका पीछा कर लिया। इस दौरान पैरों में गोली लगने से दोनों युवक गिर पड़े। पुलिस ने उनको काबू करते हुए ट्रक में सवार एक अन्य को हिरासत में ले लिया। दोनों घायलों को पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ में उनकी पहचान बलरामपुर जिले के नहरिया आरटीओ मोहल्ला निवासी सद्दाम और नासिर के रूप में हुई। उनका तीसरा साथी बलरामपुर जिले के महराजगंज तराई निवासी अनवर निकला। तीनों पर पशु तस्करी सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पशु तस्करों की तलाश में अभियान शुरू किया गया है। मंगलवार की भोर में हाईवे पर मुठभेड़ में घायल दो पशु तस्करों सहित तीन को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ करके उनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed