फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Those doing excellent work will get 'Seekho-Teach' award

Kushinagar News: उत्कृष्ट काम करने वालों को मिलेगा ‘सीखो-सिखाओ’ अवार्ड

Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Those doing excellent work will get 'Seekho-Teach' award
पडरौना। परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े कर्मचारियों को ‘सीखो-सिखाओ’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने आवेदन मांगे हैं। शिक्षक, ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा से जुड़े कार्मिक और बीआरसी पर तैनात एनपीआरसी अपने उत्कृष्ट कार्यों का विवरण देते हुए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। विभाग की ओर से ऐसे शिक्षकों और कर्मचारियों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने विद्यालय में शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, नवाचार, सामुदायिक सहभागिता और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस अवार्ड का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और उनके कार्यों को दूसरे शिक्षकों के लिए प्रेरणा बनाना है। चयन प्रक्रिया में आवेदकों के कार्यों और उपलब्धियों का मूल्यांकन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। बीएसए ने निर्धारित समय के भीतर पात्र लोगों से आवेदन करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed