{"_id":"695d68b21afc1447e401b77a","slug":"thieves-broke-into-the-shop-and-stole-jewelry-worth-millions-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-152176-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दुकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर उड़ाए
Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 07 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही कस्बा के मेन रोड स्थित एक आभूषण की दुकान में सोमवार की रात चोरी हो गई। चोर दुकान का ताला तोड़कर तिजोरी में रखा आभूषण उठा ले गए। सूचना पर आई पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है। सेवरही नगर पंचायत के तुलसी नगर निवासी व संघ के नगर कार्यवाह राजेंद्र वर्मा कस्बा के मेन रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने
आभूषण की दुकान चलाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वे दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा है और दुकान के भीतर रखा सामान बिखरा पड़ा है। दुकान में घुसे चोर तिजोरी का ताला तोड़कर उसमें रखा करीब 40.500 ग्राम सोने के निर्मित जेवर और करीब सवा किलोग्राम चांदी के जेवर आदि उठा ले गए। दुकान में चोरी की सूचना मिलते ही दुकान पर कस्बा के व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गई।
वहां पहुंचे सेवरही एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता और कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार शर्मा दुकानदार से कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला। एसएचओ ने कहा कि आभूषण की दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस टीम गठित कर दी गई है। शीघ्र ही चोर की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।