फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   There is no bus stand in Khadda, passengers face difficulty in coming to the district headquarters

Kushinagar News: खड्डा में बस स्टैंड नहीं, यात्रियों को जिला मुख्यालय आने में होती है परेशानी

Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 02 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
There is no bus stand in Khadda, passengers face difficulty in coming to the district headquarters
खड्डा। कस्बे में बस स्टैंड नहीं होने से यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। यह हाल तब है जब रोडवेज की सिर्फ एक बस ही इस रूट पर चलती है। इससे लोगों को दोगुना किराया देकर जिला मुख्यालय तक आना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

खड्डा तहसील मुख्यालय होने के कारण कस्बा में ब्लॉक कार्यालय, बीईओ कार्यालय, चीनी मिल, रेलवे स्टेशन, पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय समेत तहसील मुख्यालय के अलावा कई इंटर काॅलेज और महाविद्यालय संचालित होते हैं। इसके चलते कस्बा में हर दिन काफी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है। खड्डा कस्बा से महराजगंज जिले को जोड़ने वाली खड्डा-सिसवां मार्ग, बिहार प्रांत को जोड़ने वाली खड्डा-पनियहवा मार्ग, खड्डा-भैंसहा, खड्डा-मदनपुर मार्ग और जिला मुख्यालय मार्ग समेत कई प्रमुख मार्ग हैं। ये सभी सड़कें टू लेन बनी हैं, लेकिन किसी भी रूट पर नियमित रोडवेज की बसों का संचालन नहीं होता है। जिला मुख्यालय की तरफ से रोडवेज की केवल एक बस का ही संचालन होता है, जो सुबह पडरौना के रास्ते गोरखपुर के लिए निकलती है और शाम को वापस आती है। इसके चलते दिन के समय क्षेत्र के मदनपुर, सोहरौना, रामपुर गोनहा, मठिया, भुजौली, करदह, बहोरछपरा आदि गांव के लोग जिला मुख्यालय पडरौना जाने के लिए प्राइवेट बसों का सहारा लेते हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि दिन ढलने के बाद कस्बा आने के लिए लोगों को साधन नहीं मिलता है। कस्बा के ही महाराणा प्रताप चौक के पास प्राइवेट बसों का पड़ाव स्थल है। वहां से प्राइवेट टैक्सी और बसों से लोगों को दूना किराया देकर यात्रा करना पड़ता है।
विज्ञापन

भुजौली बाजार निवासी पिन्टू मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय आने-जाने के लिए नियमित रोडवेज बसों का संचालन जरूरी है। इसके लिए जनप्रतिनिधि से कई बार मांग की गई, लेकिन कोई अब तक उनकी तरफ से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई। अहिरौली गांव निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि शाम को कस्बा आने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जिले के अंतिम छोर पर बसा यह कस्बा से पड़ोसी जिला महारागंज और बिहार राज्य को जोड़ता है। इसको ध्यान में रखते हुए यहां परिवहन व्यवस्था बेहतर करने के लिए जनप्रतिधियों को पहल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000

कस्बा से जिला मुख्यालय के अलावा अन्य स्थानों तक आवागमन की सुविधा बेहतर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। शासन स्तर पर पहल कर सरकारी डिपो का निर्माण कराने के लिए उपयुक्त जमीन के चिह्नांकन कराने प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल पाई है। जरूरत पड़ी तो जमीन क्रय कर डिपो का निर्माण कराया जाएगा।

- विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed