फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Thela ki sthiti shop owner beat up the roadways conductor, jam

Kushinagar News: ठेला दुकानदार ने रोडवेज के कंडक्टर को पीटा, जाम

Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 11 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Thela ki sthiti shop owner beat up the roadways conductor, jam
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज में सड़क के किनारे बस खड़ा करने पर एक ठेला दुकानदार ने रोडवेज के कंडक्टर की पिटाई कर दिया। इसकी जानकारी होने पर 40 से अधिक रोडवेज की बसों को चालक सड़क पर खड़ा कर जाम कर दिए, मौके पर आई पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया। कंडक्टर ने पुलिस को तहरीर दिया है। करीब एक घंटे तक रोडवेज बसों का संचालन ठप रहा। नगर में सड़क की पटरियों के किनारे दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रखे हैं, बस या कोई निजी वाहन खड़ा करता है तो दुकानदार मारपीट करते हैं। इसके चलते जाम की समस्या भी बनी रही है।
विज्ञापन

तमकुहीराज कस्बा के ओवरब्रिज चौराहे के समीप तमकुही-सेवरही मुख्य मार्ग पर ठेला खोमचा लगाकर फल की दुकान संचालित करने वाले एक मनबढ़ ने रोडवेज बस के कंडक्टर को बस खड़ा करने से मना करते हुए उसके साथ मारपीट कर लिया। घटना की जानकारी कंडक्टर ने रोडवेज के अन्य बस चालकों एवं कंडक्टर को दिया। इसके बाद करीब 40 बसों के चालक बस लेकर पहुंचे और सड़क के किनारे बस खड़ा कर दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। रोडवेज के कंडक्टरों ने इसकी जानकारी आरएम रोडवेज को दी और चेतावनी दिया कि जब तक आरोपी पर कार्रवाई नहीं होगा तब तक वह बसों का संचालन नहीं करेंगे। इसके बाद आरएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी तमकुहीराज पुलिस को देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर हरकत में आई तमकुहीराज पुलिस ने आरोपी मनबढ़ को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि रोडवेज के कंडक्टर से मारपीट करने वाले आरोपी सलमान निवासी गुदरी टोला तमकुहीराज को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed