{"_id":"65761ab3f0804f7716040f24","slug":"theft-in-the-house-by-breaking-the-door-lock-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9149-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर घर में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दरवाजे का ताला तोड़कर घर में चोरी
Mon, 11 Dec 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेन्दुरिया विशुनपुर गांव में शनिवार की रात घर में चोरी हुई। चोर घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घर में दाखिल हुए और आभूषण उठा ले गए।
सेंदुरिया विशुनपुर निवासी संजना सिंह के मां की तबीयत खराब होने पर वे चार दिसंबर को ही घर के मेन दरवाजे का ताला बंद कर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। संजना सिंह के पति परिवार का जिविका चलाने के लिए बाहर रहते है। घर पर कोई भी नहीं था। रविवार को मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर गांव के किसी व्यक्ति ने इस घटना की सूचना संजना सिंह को दी। सूचना मिलते ही जब अपने घर पहुंची तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर वह अवाक रह गईं। जब घर के अन्दर गई, तो देखा कि अलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ है। उसमें रखा नगदी बीस हजार रुपये सहित टीका, झुमका, नथिया, हार, मंगल सूत्र, कान की बाली, पायल, हाथ पलानी, कमर बंद, कीमती कपड़े, गैस सिलेंडर, फूल के बर्तन गायब थे। घटना की सूचना पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस मौके पर छानबीन की। इसके बाद संजना ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।