{"_id":"64e10e6da8cb77b9b20bb384","slug":"theft-in-a-house-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-3301-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नकदी और जेवरात खंगाल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नकदी और जेवरात खंगाल ले गए चोर
Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
सो रहे घरवालों को नहीं लगी भनक, घर से कुछ दूरी पर मिला बाॅक्स व अटैची
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक घर में दाखिल हुए चोरों ने आलमारी तोड़कर 50 हजार रुपये नकदी समेत तीन लाख का सामान चुरा लिया। घर में सो रहे परिजनों को इसकी भनक नहीं लगी। सुबह आलमारी खुरी और बॉक्स, अटैची गायब होने पर चोरी की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया गांव के निवासी शहीद और उनके परिवार के सदस्य शुक्रवार की रात भोजन करने के बाद अपनेे कमरेे में सोने चले गए। रात को छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने एक कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद, बाॅक्स और अटैची मेें रखे घर की महिलाओं के जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गए।
शनिवार को भोर में महिलाओं की नींद खुली तो कमरे में सामान बिखरा देखकर शोर मचाईं। गांववालों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान बबलू कुशवाहा ने इसकी जानकारी बांसी पुलिस चौकी पर दी। कुछ देर बाद हलका उप निरीक्षक सिपाहियों के साथ पहुंचे। अटैची और बाॅक्स घर से कुछ दूरी पर टूटा हुआ खेत में मिला।
विज्ञापन
शहीद ने पुलिस को बताया कि बेटे के नामांकन के लिए बैंक से 50 हजार रुपये लाकर आलमारी में रखे थे। दरोगा गौरव वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटना में शामिल चोरों का पता लगाया जा रहा है।