फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The youth of the country have immense energy: Dayashankar

देश के युवाओं में है असीम ऊर्जा : दयाशंकर

Wed, 23 Apr 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The youth of the country have immense energy: Dayashankar
शिविर को संबोधित करते प्रदेश के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु। संवाद
पकवा इनार। कुशीनगर स्थित वर्मी बुद्ध विहार के सभागार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय युवा नेतृत्व शिविर का उद्घाटन प्रदेश के आयुष मंत्री ने किया। इसमें देश के राज्यों सहित इंडोनेशिया और नेपाल के कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुतियां देकर अखंड भारत का परिचय दिया। आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। यहां असीम ऊर्जाओं का भंडार है। उन्होंने आजादी दिलाने वाले देशभक्तों के त्याग और बलिदान को याद किया। इस मौके पर असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य, पंजाब के गिद्दा नृत्य, नेपाली नृत्य, इंडोनेशिया के कलाकारों ने योग नृत्य, पश्चिम बंगाल के कलाकारों ने दुर्गा पूजा की प्रस्तुतियां, कुशीनगर की बिल्लू ने ताइक्वांडो की खूबसूरत प्रस्तुति दी। इसके पहले भिक्षु संघ अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर ने बुद्ध प्रतिमा, घड़ी और इंडोनेशिया के इंद्रा उदयेना ने मुख्यअतिथि को हीलिंग बेल और नेपाल के आयुष ने नेपाली परिधान व असम के अश्वनी ने गमक्षा भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजय कुमार पांडेय ने किया। अंत में संजय राय ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान डाॅ. सीबी सिंह, रामगीना, डाॅ. आरसी गुप्ता, डॉ. विनीत कुमार शर्मा, चैम्बर ऑफ इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी, विहिप के विशेष संपर्क प्रमुख गोरक्ष प्रांत डाॅ. दिनेश सिंह, ई. अशोक कुमार पांडेय, कुमुद रंजन सिंह, वर्धा सेवा ग्राम महाराष्ट्र मयूर सायरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed