{"_id":"69693e74b72b58925900e879","slug":"the-young-woman-was-rescued-and-the-police-registered-a-case-against-her-lover-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-152858-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: युवती को बरामद कर प्रेमी पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: युवती को बरामद कर प्रेमी पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Fri, 16 Jan 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात एक युवती प्रेमी के साथ घर से भाग गई। परिजनों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस 24 घंटे में प्रेमी को गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया। पुलिस गिरफ्तार प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बुधवार की रात उनकी 18 वर्षीय बेटी को एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया। मामले की सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस युवती और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने युवती और उसके प्रेमी को कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया।
इस संबंध में एसओ दीपक कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर गिरफ्तार आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर लिया गया है। युवती को वन स्टाफ सेंटर पडरौना भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।