{"_id":"65931647282362afc10c931d","slug":"the-young-man-was-murdered-by-hitting-him-on-the-head-with-a-sharp-weapon-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-10326-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई थी युवक की हत्या
Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
सपहा गांव के नौका टोला में मृतक सतीश के घर रोते बिलखते परिजन।
कुशीनगर/कसया। कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर स्थित खरदर पुल के पास रविवार की देर रात जिस युवक की गोली मारकर हत्या की जाने की बात सामने आई थी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत धारदार हथियार के वार से होनी बताई गई है। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इस मामले में संदेह के आधार पर कुछ व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। रुपये के लेन-देन में हत्या किए जाने का पुलिस को संदेह है, लेकिन स्पष्ट रूप से अभी इस बारे में कुछ बता पाने से परहेज कर रही है।
बताया जा रहा है कि कुशीनगर के वार्ड नंबर-3 संत गाडगे नगर (सपहां, नौका टोला) निवासी राधेश्याम यादव के ज्येष्ठ पुत्र सतीश यादव (30) पर तुर्कपट्टी की तरफ से घर आते समय रविवार की रात करीब 10 रात बजे खरदर पुल के पास बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस घटना के बाद खरदर पुल पर भीड़ जुट गई थी। सूचना पर देर रात एसपी धवल जायसवाल और कसया के सीओ कुंदन सिंह मयफोर्स पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके बाद से पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में लगा दी गई, लेकिन सोमवार को शाम तक बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए थे। हालांकि, पुलिस संदेह के आधार पर कुछ लोगों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को रुपये के लेन-देन में हत्या किए जाने का संदेह है, लेकिन स्पष्ट रूप से हत्या की वजह सामने नहीं आई है।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पूछताछ चल रही है। जिस युवक की हत्या हुई है, उसने कुछ लोगों से कर्ज लिया था, जो पूछताछ में सामने आया है। हत्या की वजह रुपये का लेन-देन हो सकती है। अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
विज्ञापन
00
गांव में नहीं था किसी से विवाद
कसया। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि सतीश लोगो से हमेशा मिलते जुलते रहते थे। घटना के दिन भी गांव में दावत थी, लेकिन वहां से किसी काम से तुर्कपट्टी चले गए थे। लौटते समय उनकी हत्या गांव के करीब हुई। वहीं उनके साथी भोजन बनाकर उनकी प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच उनकी हत्या की सूचना मिली।
0
ग्रामीण अभी भूले भी नहीं थे पूर्व की घटना
कसया। मृतक के गांव से करीब दो किमी दूरी पर लगभग 15 दिन पहले कोल्हुआ में मुमताज नाम के एक युवक की गला काटकर निर्मम हत्या हुई थी। उस घटना को अभी क्षेत्र के लोग भुला भी नहीं पाए थे, तब तक यह घटना सुनकर लोग काफी दहशत में हैं। अपराधियों के इस तरह से हत्या को लेकर लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
00
किराए पर जमीन लेकर करते थे केले की खेती-
कसया। सतीश क्षेत्र के लोगों से जमीन किराए (हुंडा) पर लेकर केले की खेती और मछली पालन का व्यवसाय कर रहे थे। इस वजह से पैसे का लेन-देन लोगों से करते रहते थे। लोग इस हत्या के पीछे पैसे के लेन-देन का कारण होने का भी कयास लगा रहे हैं। कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि इस मामले में मोबाइल का सीडीआर और लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
00
चार भाइयों में सबसे बड़े थे सतीश
कसया। सतीश चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी पत्नी सीमा देवी व पुत्री अंशिका 7 वर्ष और पुत्र अखिल प्रताप 5 वर्ष का रो रोकर बुरा हाल हैं। दो भाई विदेश में रहकर कमाते हैं, जबकि एक भाई इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं छोटी बहन की शादी अप्रैल महीने में तय थी। सतीश अपने पूरे परिवार के लिए पुस्तैनी मकान के बगल में एक बड़ा मकान बनवाना चाहते थे। उनका वह सपना अधूरा ही रह गया।
00
गांव के एक युवक के साथ गए थे तुर्कपट्टी
कसया। परिजनों ने बताया कि सतीश यादव व गांव के ही कुछ लड़के नववर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को दावत की तैयारी किए थे। सतीश अपने गांव के मुरारी को साथ लेकर चौराहे तक गए और उसे वहीं छोड़कर तुर्कपट्टी चले गए। मुरारी ने साथ जाने के लिए कहा, लेकिन नहीं ले गए। कहा कि मैं अभी आ रहा हूं। वहां से लौटते समय उन्हें आभास हो गया कि बदमाश उनका पीछा कर रहे हैं। उन्होंने मुरारी को फोन कर यह बात बताई, लेकिन जब तक ग्रामीण वहां पहुंचें, तब तक बदमाश उनकी हत्या कर भाग चुके थे।
00
कसया क्षेत्र में एक के बाद एक हत्या से सहमे हैं क्षेत्र के लोग
- एक पखवारे के भीतर कसया थाना क्षेत्र में हुई दो नृशंस हत्या
- गला काटकर एक युवक का सिर और धड़ फेंक दिया गया बाड़ी नदी में
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। एक के बाद एक कसया थाना क्षेत्र में नृशंस हत्याओं से पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठने लगा है। एक पखवारे के भीतर दूसरी नृशंस हत्या कसया थाना क्षेत्र में हुई। 17 दिसंबर को कसया थाना क्षेत्र के ही बाड़ी नदी में एक युवक का कटा हुआ सिर और धड़ अलग-अलग मिला था। इसके पहले भी कसया थाना क्षेत्र में हत्या के मामले सामने आ चुके हैं।
कसया थाना क्षेत्र के सपहा मार्ग स्थित खरदर पुल पर रविवार की देर रात बदमाशों ने 30 वर्षीय सतीश यादव की हत्या कर दी। इसके पहले 17 दिसंबर को इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाड़ी नदी में कोल्हुआ गांव के निवासी मुमताज की गला काटकर हत्या के बाद अलग-अलग स्थानों पर सिर व धड़ मिला था। इस हत्या में मुमताज के गांव के ही युवक शामिल थे।
इससे एक दिन पहले ही 16 दिसंबर को कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत नगरपालिका परिषद के वार्ड नंबर-4 भरौली स्थित पांडेय कॉलोनी से होकर गुजर रहे नाले में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलुचहां निवासी दुर्गेश पटेल का शव संदिग्ध हालत में मिला था।
बीते दिसंबर महीने की 13 तारीख को कसया थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही छोटी गंडक नदी में भैसहा गांव के पास परासखाड़ निवासी 50 वर्षीय रामसेवक निषाद का शव मिला था। कुछ और पहले की बात करें तो 25 अगस्त, 2023 को घाघी नदी में कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर बोधापट्टी निवासी 40 वर्षीय झोटिल चौहान का शव मिला था। कसया थाना क्षेत्र के पिपराझाम के छेरियहवा के पास खजुरिया रजवाहा में 22 जून को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। इन हत्याओं और शवों का मिलना पुलिस की सक्रियता पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहा है।