फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The young man was brutally murdered in a love affair, his throat was slit and he was thrown into the river.

Kushinagar News: प्रेम संबंध में हुई थी युवक की नृशंस हत्या, गला काटकर फेंक दिया नदी में

Wed, 20 Dec 2023 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
The young man was brutally murdered in a love affair, his throat was slit and he was thrown into the river.
पडरौना/कसया। कसया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के निवासी मुमताज नाम के जिस युवक का शव रविवार को बाड़ी नदी में मिला था, उसकी हत्या के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच गई है। हत्यारों ने युवक का गला काटकर सिर और धड़ नदी में अलग-अलग फेंक दिया था। उसी दिन से पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। गांव के कुछ युवकों से पुलिस पूछताछ, सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और मोबाइल फोन की कॉलडिटेल, ग्रामीणों से बातचीत के आधार पर पुलिस आशनाई में हत्या किए जाने के नतीजे पर पहुंची है। बुधवार को इस हत्याकांड का खुलासा किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

कोल्हुआ निवासी 22 वर्षीय मुमताज का गला काटकर हत्यारों ने सिर और धड़ बाड़ी नदी में फेक दिया था। रविवार की सुबह नदी से उसका सिर व धड़ अलग-अलग स्थान से बरामद हुआ था। इस निर्मम हत्या से परिजन अभी भी बदहवास हैं। वे लोग पुलिस प्रशासन से हत्या का खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों से पता चला है कि इस घटना में पुलिस को कुछ पहलुओं पर सफलता मिली है। पुलिस गांव के कुछ युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस की जांच में गांव के ही कुछ युवकों के इस हत्याकांड में शामिल होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक मुमताज की हत्या युवती के प्रेम संबंध से प्रेरित प्रतीत हो रहा है। पुलिस पकड़े गए कुछ युवकों से मिली जानकारी के आधार पर इस घटना का जल्द खुलासा कर दिए जाने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि युवक की हत्या के खुलासे के काफी करीब पहुंच गए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed