फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The yagna concluded with havan pujan and bhandara.

Kushinagar News: हवन पूजन और भंडारे के साथ यज्ञ संपन्न

Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 11 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The yagna concluded with havan pujan and bhandara.
सेवरही शिवाघाट पर बने यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते श्रद्धालु।संवाद
तमकुहीरोड। सेवरही के बाबा पंचेश्वरनाथ शिव मंदिर के गर्भगृह में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा व महायज्ञ का मंगलवार को समापन हुआ। यज्ञ और कथा का समापन हवन पूजन और भंडारे के साथ हुआ। कथावाचक आचार्य सरल महाराज ने कहा कि यज्ञ के आयोजनों से वातावरण में सकारात्मकता का भाव जागृत करता है। इसलिए ऐसे आयोजन आगे भी होते रहना चाहिए। इसके पूर्व पंडित रामनगीना उपाध्याय व पंडित उमेशचंद्र तिवारी आदि विद्वान पुरोहितों ने मुख्य यजमान चेयरमैन सोनिया जायसवाल, पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, श्रीराम जायसवाल, अरविंद जायसवाल आदि के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ के अंतिम सोपान के अनुष्ठान संपन्न कराया। अंत में सभी श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का वितरण कराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सेवरही पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल कुमार शर्मा, आयोजन समिति के अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल, संतोष वर्मा, संजय गुप्ता, दिनेश वर्मा, शंभु कसेरा, सुबाष यादव, मक्खन जायसवाल, अजय गुप्ता, ब्यास निषाद, निर्मल अग्रवाल, विनोद वर्मा, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed