{"_id":"695c1a8c0c62ff678a0d9a37","slug":"the-voter-list-has-been-published-objections-can-be-raised-until-february-6th-kushinagar-news-c-7-1-gkp1057-1188125-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मतदाता सूची प्रकाशित, छह फरवरी तक कर सकेंगे आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मतदाता सूची प्रकाशित, छह फरवरी तक कर सकेंगे आपत्ति
Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि एक जनवरी-26 के आधार पर जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन सोमवार को जिले के सभी बूथों पर कर दिया गया। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए 6 फरवरी तक दावा, आपत्ति की जा सकेगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में कुल 26,95,030 मतदाता दर्ज हैं। इनमें से 21,92,390 मतदाताओं के फार्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं और इन्हीं नामों को आलेख्य प्रकाशन सूची में शामिल किया गया है। शेष 5,02,640 मतदाताओं के फार्म विभिन्न कारणों से डिजिटाइज नहीं हो सके।
उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान 81,671 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, 1,57,376 मतदाता अनुपस्थित पाए गए, जबकि 1,96,987 मतदाताओं ने अपना निवास स्थान बदल लिया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा कर सकते हैं।