फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The village head burst into tears while narrating his pain to the DM.

Kushinagar News: डीएम को पीड़ा सुनाते फफक कर रो पड़े ग्राम प्रधान

Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 04 Oct 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
The village head burst into tears while narrating his pain to the DM.
पडरौना। दुदही विकास खंड के पृथ्वीपुर गांव के प्रधान ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। बताया कि दो वर्ष में 10 से अधिक विकास कार्य कराए गए हैं। आरोप है कि 20 प्रतिशत कमीशन नहीं देने की वजह से सचिव भुगतान नहीं कर रही हैं। डीएम प्रधान को अपनी पीड़ा सुनाते समय फफक कर रोने लगे।
विज्ञापन


पृथ्वीपुर ग्राम सभा के प्रधान रामेश्वर प्रसाद ने डीएम को दिए गए पत्र में आरोप लगाया कि गांव में सुमन सिंह सचिव हैं। वह हमेशा भेदभाव करती हैं। गांव में दो वर्ष में प्राथमिक विद्यालय डमूर व प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में टायल्स लगवाना, पंचायत भवन में व आठ शौचालयों के मरम्मतीकरण समेत विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।
विज्ञापन

इन सभी कार्यों को कराए करीब दो वर्ष बीत गए हैं, लेकिन सचिव की ओर से भुगतान नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि इसके लिए 20 प्रतिशत अग्रिम भुगतान मांगा जा रहा है। आरोप है कि सचिव के कार्यों की उनके ससुर देखरेख करते हैं और गांव में आवास, मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल में धनउगाही करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले भी शिकायत की गई है। भुगतान नहीं होने से गांव में छह माह से विकास कार्य ठप पड़ा है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। सचिव सुमन सिंह के मोबाइल पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन नहीं उठा।


बीडीओ रामराज कुशवाहा का कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से कमीशन की शिकायत मुझसे अभी तक नहीं की गई है। ग्रामीणों ने सचिव पर धनउगाही करने का आरोप लगाते हुए सचिव को बदलने की मांग की थी। मैंने स्थानांतरण के लिए संस्तुति करते हुए एक माह पहले पत्र भेज दिया था। उच्चाधिकारियों की ओर से स्थानांतरण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed