फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The team from Lucknow admitted that leptospirosis spread due to dirt in the villages.

Kushinagar News: लखनऊ से आई टीम ने माना, गांवों में गंदगी से फैला लेप्टोस्पायरोसिस

Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The team from Lucknow admitted that leptospirosis spread due to dirt in the villages.
कुशीनगर। लखनऊ से स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों की टीम मंगलवार को आई। टीम ने पिपरा खुर्द गांव के टोला गुलहरिया में भ्रमण के बाद माना कि आबादी के बीच मवेशियों को रखने के अलावा गांव में फैली गंदगी लेप्टोस्पायरोसिस फैलने की बड़ी वजह है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में यह बीमारी नहीं फैलती है, सिर्फ जानवरों के पेशाब, छछूंदर और चूहों से फैलता है।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीओ को अभियान चलाकर गांवों में सफाई कराने तथा 15 दिन तक दस्तक अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसमें डोर टू डोर जाकर बुखार के मरीजों को टीम ट्रैक करेगी। इसकी प्रतिदिन सीएचसी के माध्यम से सीएमओ और डीएम तक रिपोर्ट आएंगी। पिपरा खुर्द गांव के टोला गुलहरिया गांव में स्टेट लेवल से आई टीम में डॉ. एके चौधरी मंडलीय सर्विलांस अधिकारी बस्ती, डॉ. राधश्याम सिंह स्टेट एपी डोमीनोलिस्ट ने बताया कि घरों के आसपास और पूरे गांव में गंदगी का अंबार है। यह भी लेप्टोस्पायरोसिस फैलने की एक वजह है। इसके अलावा आबादी के बीच पशुओं को रखना, घरों में चूहा, छछूंदरों का रहना है। डीएम ने कहा कि 15 दिन तक पूरे जिले में दस्तक अभियान चलाया जाएगा। एक-एक घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed