{"_id":"693093ddf840fddf6a0bc130","slug":"the-team-collected-samples-for-seven-children-and-eight-animals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-150059-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: टीम ने सात बच्चों और आठ पशुओं के लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: टीम ने सात बच्चों और आठ पशुओं के लिए नमूने
Thu, 04 Dec 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में बुखार की चपेट में आए दो बच्चों की मौत के बाद मंगलवार को डीएम और सीडीओ ने गांव में पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य टीम और पशुपालन विभाग टीम को गांव में कैंप लगाकर पशुओं और गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच का निर्देश दिया था। डीएम के निर्देश पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमों ने गांव में कैंप लगाकर सात बच्चे और आठ पशुओं के स्वास्थ्य की जांच के लिए रक्त का नमूना एकत्र किए।डॉ. धर्मराज चौधरी की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम बुधवार को दलित बस्ती पहुंची। टीम ने बुखार से प्रभावित बताए जा रहे परिवारों के सात बच्चों के रक्त के नमूने लिए। जांच के दौरान किसी भी बच्चे में गंभीर संक्रमण या बीमारी के लक्षण नहीं मिले और सभी की रिपोर्ट नॉर्मल आई। स्वास्थ्य विभाग ने गांव के 55 लोगों में दवाएं वितरित की।
उन्हें साफ-सफाई, उबले पानी के उपयोग करने और मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। गांव में पशुओं में बीमारी की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन
उन्हें साफ-सफाई, उबले पानी के उपयोग करने और मच्छरों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। गांव में पशुओं में बीमारी की आशंका को भी ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग की टीम पहुंची।
विज्ञापन