फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The strong room of the examination center will be connected to the command control room of Prayagraj.

Kushinagar News: प्रयागराज के कमांड कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे परीक्षा केंद्र के स्ट्रांग रूम

Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 29 Jan 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The strong room of the examination center will be connected to the command control room of Prayagraj.
पडरौना। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम की माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के कमांड रूम से लाइव निगरानी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम को कमांड कार्यालय से जोड़ा जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर लगे डीवीआर की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 361 विद्यालय संचालित हैं। इनमें 22 राजकीय, 55 वित्तपोषित और 284 स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। वर्ष 2024 की बोर्ड परीक्षा के लिए 112760 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें हाईस्कूल में 61496 और इंटर के 51264 परीक्षार्थी शामिल हैं। बोर्ड की तरफ से कुल 150 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को मुहैया कराए जाने वाले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए डबल लॉक वाले स्ट्रांग रूम बनाए गए हैं। इसकी निगरानी के लिए बोर्ड ने प्रयागराज में कमांड कंट्रोल रूम बनाया है। इस कमांड कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम को जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है। केंद्राध्यक्षों से स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर की सूचना बोर्ड की वेबसाइट पर मांगी गई है। इस संबंध में डीआईओएस रविंद्र सिंह ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए बोर्ड संकल्पित है। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्र पर बने स्ट्रांग रूम की निगरानी प्रयागराज में बने कमांड कंट्रोल रूम से की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्राध्यक्षों से सीसीटीवी कैमरा और डीवीआर के बारे में बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी मांगी गई है। इसके लिए सभी संबंधित को निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed