फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The SP became strict, the ganja, the police officer came out to catch the liquor

एसपी हुए सख्त तो गांजा, दारू पकड़ने निकले थानेदार

Wed, 07 Sep 2022 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The SP became strict, the ganja, the police officer came out to catch the liquor
एसपी हुए सख्त तो गांजा, दारू पकड़ने निकले थानेदार
विज्ञापन

पडरौना। एसपी ने थानेदारों को हिदायत दी तो जिले में मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों पर पुलिस सख्त हो गई। एसपी के निर्देश पर जिले भर में चले अभियान के दौरान कई थाना क्षेत्रों में पुलिस ने धरपकड़ कर बरामदगी की। एक सप्ताह के भीतर जिले की पुलिस ने 89 किलो 701 ग्राम गांजा और 115 ग्राम स्मैक बरामद किया है। शराब धंधा करने वाले 91 लोगों को ने गिरफ्तार किया।
जिले में नशे के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश एसपी धवल जायसवाल ने थानेदारों को दिए थे। इस पर सभी थाना क्षेत्रों में 24 से 31 अगस्त तक अभियान चलाया गया। इस दौरान ने नशे के धंधेबाजों को गिरफ्तार करके पुलिस ने उनके पास भारी मात्रा में गाजा, स्मैक और शराब की बरामदगी की। इसमें शामिल 20 धंधेबाजों के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की। गैंगस्टर में निरुद्ध आरोपियों की संपत्ति जब्त करने के लिए पुलिस ने प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। एसपी ने बताया कि जल्द ही इनकी फाइलें संस्तुति के लिए डीएम को भेज दी जाएंगी। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में प्रेम यादव, विजय साहनी, अशोक चौधरी, सलीम, हरेराम सहित अन्य के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

अभियान में हुई यह कार्रवाई
मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए कुल आरोपी -19
गांजा, स्मैक इत्यादि में दर्ज किए कुल मुकदमे -18
कार्रवाई में बरामदगी- 89 किलो 701 ग्राम गांजा और 115 ग्राम स्मैक
गैंगेस्टर की कार्रवाई-20 के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा
शराब के साथ गिरफ्तार-91 व्यक्ति
दर्ज किए गए मुकदमे - 83
नशे के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे धंधेबाजों को संरक्षण देने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। सभी थानेदारों को नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धवल जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed