{"_id":"69d55ff5442a17b5aa0d833f","slug":"the-shrimad-bhagavat-katha-and-the-ganesh-idol-consecration-ceremony-have-begun-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-157673-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा और गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: श्रीमद्भागवत कथा और गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू
Wed, 08 Apr 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद भागवतकथा और श्री गणेश मूर्ति स्थापना को लेकर मेहंदिया गांव से निकली भव्य कलश यात्रा निका
पटहेरवा। क्षेत्र के मेहंदिया बुजुर्ग गांव में मंगलवार को श्रीमद् भागवत पुराण महायज्ञ एवं श्री गणेश प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजकों की तरफ से क्षेत्र में कलश यात्रा निकाली गई।
पड़री मेंहदिया बुजुर्ग गांव स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे आयोजन समिति से जुड़े लोग और क्षेत्र के श्रद्धालु एकत्र हुए। यहां से निकाली कलश यात्रा विभिन्न गांव होते हुए शिवाघाट पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंदिर परिसर में बने यज्ञमंडप में विधिविधान से कलश की स्थापना कर नौ दिवसीय श्रीमद भागवत पुराण महायज्ञ एवं श्री गणेश मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ शुरू हुआ। आयोजकों ने बताया कि यज्ञ का समापन 16 अप्रैल हवन पूजन और भंडारे के साथ होगा। यज्ञ के दौरान दिन में कथा वाचक प्रवीणानंद जी महाराज कथा सुनाएंगे।
इस दौरान डॉ. शुभकर शुक्ला, नंदलाल गुप्ता, अरविंद सिंह, राकेश सिंह, धीरेंद्र सिंह, विनय चौरसिया, आदित्य गुप्ता, मधुकर शुक्ला, सिपू कुशवाहा आदि मौजूद रहे।