{"_id":"6993883697c0da9afd0f5c90","slug":"the-scoundrel-escaped-by-dodging-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-154876-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस को चकमा देकर शोहदा भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस को चकमा देकर शोहदा भाग निकला
Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव पिपरा कनक चौराहे के पास कोचिंग व स्कूल जाने वाली छात्राओं को देखकर युवक अश्लील भोजपुरी गाने बजाकर छेड़खानी करता है। लोगों की सूचना पर सोमवार को पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक चकमा देकर वहां से भाग गया।
समउर-फाजिलनगर मार्ग व पिपरा कनक-पटहेरवा पर कोचिंग व स्कूलों का संचालन होता है। यहां हर दिन क्षेत्र के कई गांव की छात्राएं पढ़ने जाती हैं। रोज की तरह सोमवार को भी मनबढ़ युवक सड़क पर खड़े होकर अश्लील भोजपुरी गाना बजाने लगा। परेशान लोगाें ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की सूचना पर आई पुलिस ने जैसे युवक के पास बच रहे साउंड बाक्स पकड़ा, वैसे ही आरोपी युवक ने पुलिस को अपनी बातों उलझा दिया। इसी दौरान मौका देखकर वह पुलिस को चकमा देते हुए वहां से भाग गया। गांव के लोगों का कहना है कि यह युवक जैसे ही छात्राओं या महिलाओं को देखता है वैसे ही कंधे पर टांगे साउंड बाक्स में भोजपुरी अश्लील गाना बजाने लगता है। इस तरह की हरकत वह बीते करीब एक माह से प्रतिदिन करता है। इस संबंध थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेंद्र राय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस वहां गई थी। पुलिस को देखकर युवक भाग गया। उसको बुलवाया गया है।