फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The scope of erosion is increasing in Virvat Konhavaliya.

Kushinagar News: विरवट कोन्हवलिया में बढ़ रहा कटान का दायरा

Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The scope of erosion is increasing in Virvat Konhavaliya.
तमकुहीरोड। विरवट कोन्हवलिया में कट एंड टू बांध पर बोल्डर की डंपिंग के बाद भी नदी की बैक रोलिंग से कटान का खतरा है। एक पखवाड़े से गंडक नदी तेवर दिखा रही है। नदी के ठोकर नंबर चार पर स्थित कट एंड टू बांध को भी निशाना बना चुकी है। इसे बचाने के लिए बाढ़ खंड की ओर से वहां लाइट की व्यवस्था कराकर बोल्डर की डंपिंग कराई गई है। लेकिन, कटान का दायरा बढ़ता ही जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार से नदी ने एक दूसरे क्षतिग्रस्त ठोकर को भी कटान के जद में ले लिया है और वहां हो रही बैक रोलिंग ने ग्रामीणों के साथ अभियंताओं की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि ठोकर नंबर चार पर निरंतर कटान का खतरा बना हुआ है।यदि समय रहते ठोकर के साथ अप व डाउन स्ट्रीम में पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए तो स्थिति कभी भी भयावह हो सकती है।
विज्ञापन

गंडक विभाग के चीफ इंजीनियर विकास सिंह, बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता एमके सिंह, सेवरही के एसडीओ रमेश यादव की टीम विरवट कोन्हवलिया पहुंची और ठोकर नंबर चार के पास सुरक्षात्मक कार्यों के साथ अप स्ट्रीम व डाउन स्ट्रीम में नदी के दबाव जायजा लिया। कटान व नदी के रुख के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ के खतरे को लेकर तटबंधों की सुरक्षा के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने को रोकने के लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान जेई चंद्रप्रकाश, जेई रमेशधर दुबे, जेई सुनील कुमार यादव, जेई विनोद कुमार शर्मा, जेई रामचंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed