{"_id":"689b98e89648f7f317037961","slug":"the-school-was-found-to-be-operating-even-after-the-notice-beo-got-it-closed-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-143338-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: नोटिस के बाद भी संचालित मिला विद्यालय, बीईओ ने कराया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: नोटिस के बाद भी संचालित मिला विद्यालय, बीईओ ने कराया बंद
Wed, 13 Aug 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय को बंद कराते तमकुही बीइओ। स्रोत-सोशल मीडिया
उजारनाथ। तमकुहीराज बीईओ ने मंगलवार को बिना मान्यता के संचालित हो रहे एक विद्यालय को बंद करा दिया। संचालक को दो माह पूर्व नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद विद्यालय संचालित हो रहा था। इसमें पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त या पास के परिषदीय स्कूलों में नामांकन का निर्देश बीईओ ने दिया।
बीइओ सुधीर कुमार सुबह आठ बजे के उजारनाथ पहुंचे। उन्होंने मार्डन आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मान्यता के कागजात मांगे। इस दौरान जानकारी मिली कि विद्यालय बिना मान्यता के चल रहा है। बीइओ ने उस विद्यालय को बंद कराकर सभी बच्चों को परिषदीय विद्यालय में नामांकन के लिए भेज दिया। उसके बाद वह वहीं बगल में स्थित एक विद्यालय पर पहुंचे। उन्होंने संचालक को विद्यालय बंद करने की बात कही, लेकिन विद्यालय बंद नहीं हुआ। बीईओ सुधीर कुमार ने बताया कि उजारनाथ में दो प्राइवेट विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे, दोनों विद्यालय को बंद करा दिया गया। एक विद्यालय तो तत्काल बंद कर दिया है, लेकिन एक विद्यालय नहीं बंद किया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय नहीं बंद किया है, उसको छुट्टी के बाद सील कराया जाएगा।