फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Revenue Department did not learn a lesson from the protest that took place a fortnight ago.

Kushinagar News: एक पखवाड़े पहले हुए विरोध से राजस्व विभाग ने नहीं ली सबक

Fri, 03 Nov 2023 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Revenue Department did not learn a lesson from the protest that took place a fortnight ago.
राजस्व व पुलिस टीम से बहस करती महिला। संवाद 
- बार-बार जूझता रहा प्रशासन, अंत में मिला जख्म
विज्ञापन

- सतर्कता में चूक के कारण हुई घटना




गुरवलिया बाजार। सेवरही के ग्राम पंचायत दुमही के बंगरा रामबक्स राय गांव में राजस्व व पुलिस टीम की बुनियाद करीब 15 दिन पहले पड़ गई थी। इसके लिए प्रशासनिक टीम ही जिम्मेदार है। करीब एक पखवाड़े पहले राजस्व व पुलिस टीम कब्जा कराने गई थी। वहां एक पक्ष का विरोध देखकर टीम को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा। दोबारा कब्जा कराने पहुंची टीम ने पुराने मामले से सबक नहीं लिया। सतर्कता में चूक के कारण ही यह स्थिति बनी।
बताया जा रहा है कि एक पखवाड़ा पूर्व पट्टा की जमीन पर कब्जा दिलाने गई राजस्व टीम को इससे पहले तब बैरंग वापस लौटना पड़ा था। बृहस्पतिवार को भी राजस्व टीम पहले कम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। जब पथराव होने लगा तो उसके बाद एसएचओ के नेतृत्व में भारी संख्या में फोर्स पहुंची। तब तक कब्जा दिलाया जा सका। इस मामले में तहसील स्तर पर भी खूब लापरवाही की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री से हुई शिकायत तो जागा प्रशासन
पीड़ित बृजबिहारी तहसील स्तर से तो न्याय की उम्मीद में नही थे। उनके मुताबिक बार-बार शिकायत और न्याय की गुहार के बावजूद जब तहसील प्रशासन सक्रिय नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के जनता दर्शन में अपनी पीड़ा व्यक्त की। इसी के साथ कई उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री के जनता दरबार के बाद बृजबिहारी के लिए न्याय के दरवाजे खुले और तहसील स्तर पर कब्जे को दिलाने के लिए मुख्यमंत्री के 13 अक्तूबर को भूमि संबंध में दिखाई गई सख्ती के बाद एसडीएम ने टीम गठित कर दी। अंततः एसडीएम ने दो नायब तहसीलदार, एक राजस्व निरीक्षक, तीन प्रभारी निरीक्षक सहित 11 सदस्यीय राजस्वकर्मियों की टीम गठित कर पुलिस बल के सहयोग से पीड़ित के पट्टा की भूमि पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन पर कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री हैं सख्त...दी थी हिदायत
यूं तो सूबे के मुख्यमंत्री प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सख्त रहते हैं, लेकिन भूमि व राजस्व से जुड़े मामले में भी मुख्यमंत्री काफी सक्रिय रहते हैं। मौके पर बार बार राजस्वकर्मियों को हिदायत मिलती रहती है। इससे पहले मुख्यमंत्री गत 13 अक्तूबर को भी जनता दर्शन में गोरखपुर पहुंचे बृजबिहारी के मामले में मुख्यमंत्री ने सख्ती दिखाई थी। उनके आदेश पर यह कार्रवाई हुई।

पीड़ित को कब्जा दिला दिया गया है। एसडीएम को घटना की रिपोर्ट भेजी गई है। पथराव करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजस्व टीम के साथ एसएचओ हर्षवर्द्धन सिंह के नेतृत्व भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

- सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार

राजस्व टीम के साथ पुलिस पट्टाधारक को कब्जा दिलाने गई थी। पट्टाधारक की दो डिस्मिल जमीन है, जिसमें से उसने रास्ता भी दिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने पट्टा के अलावा अतिक्रमण कर लिया था। पथराव में दो महिला पुलिसकर्मियों को चोट आ गई थी। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल गिरा लिया था, लेकिन उसके बाद उसे रोक लिया गया। पट्टाधारक को कब्जा दिला दिया गया है।
हर्षवर्द्धन सिंह, थानाध्यक्ष सेवरही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article