फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The resolve for a drug-free India is inspiring for the youth.

Kushinagar News: नशामुक्त भारत का संकल्प युवाओं के लिए प्रेरणादायी

Mon, 31 Aug 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
The resolve for a drug-free India is inspiring for the youth.
सेमरा धूसी में मन की बात सुनते कुशीनगर विधायक पीएन पाठक।स्रोत-सोशल मीडिया
सपहा। क्षेत्र के सेमरा धूसी गांव में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इसमें प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और रचनात्मकता को सही दिशा में लगाना विकसित भारत के निर्माण के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला अभियान बन चुका है। प्रधानमंत्री जिस सहजता और संवेदनशीलता के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों की उपलब्धियों और सामाजिक सरोकारों को देश के सामने रखते हैं, वह वास्तव में प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं की क्षमता पर भरोसा किया है। देश का युवा आत्मविश्वास के साथ नए भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहा है। नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ प्रधानमंत्री का स्पष्ट संदेश युवाओं को स्वस्थ, सशक्त और जिम्मेदार भविष्य की ओर ले जाने वाला है।
विज्ञापन

इस दौरान राकेश जायसवाल, आद्या पांडेय, संजय प्रजापति, शैलेंद्र गुप्ता, चंद्रभूषण गौड़, विनय तिवारी, बिट्टू मद्धेशिया, विनोद गिरी, कमलेश दुबे, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed