फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Emphasis on allocating ample sugarcane to Khadda Sugar Mill in the general meeting

Kushinagar News: आम सभा में खड्डा चीनी मिल को भरपूर गन्ना आवंटन पर जोर

Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on allocating ample sugarcane to Khadda Sugar Mill in the general meeting
खड्डा। सहकारी गन्ना विकास समिति खड्डा की साधारण बैठक शनिवार को नगर के विवाह भवन में हुई। सांसद-विधायक की मौजूदगी में गन्ना किसानों से जुड़ी समस्याओं और समाधान पर चर्चा हुई। गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग उठी। किसानों ने आईपीएल चीनी मिल खड्डा को भरपूर गन्ना आवंटन और पुराने क्रय केंद्र पुनः देने की मांग की।
विज्ञापन


केन यूनियन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय ने कहा कि आईपीएल की पेराई क्षमता बढ़ी है फिर भी क्षेत्र का गन्ना गैर जनपद की मिल को क्यों दिया जा रहा है। यूनियन के पास कृषि यंत्र होने के बावजूद अधिकारियों की ढुलमुल नीति से किसानों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। गन्ना आवंटन की समस्या को शासन के सामने रखकर समाधान का प्रयास किया जाएगा। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिए आईपीएल महत्वपूर्ण है। स्थानीय किसानों को इसका लाभ मिलना चाहिए। किसानों की मांग को संबंधित स्तर पर रखा जाएगा। बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने भी किसानों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। डॉ. नीलेश मिश्र ने आईपीएल चीनी मिल की जरूरत और स्थानीय किसानों के हित में पर्याप्त गन्ना आवंटन का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed