{"_id":"6aaeea26fae1689e7f06209e","slug":"opposition-to-foot-overbridge-with-stairs-instead-of-an-underpassopposition-to-foot-overbridge-with-stairs-instead-of-an-underpass-kushinagar-news-c-205-1-ksh1030-168320-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अंडरपास की जगह सीढ़ियों वाला फुट ओवरब्रिज का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अंडरपास की जगह सीढ़ियों वाला फुट ओवरब्रिज का विरोध
विज्ञापन
सुकरौली। ठूठी चौराहे पर नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज के पास अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को नगर पंचायत सुकरौली के व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन और जनप्रतिनिधि एकजुट हुए। लोगों ने हाटा तहसील के उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अंडरपास की जगह लोहे की सीढ़ियों वाला फुट ओवरब्रिज बनाए जाने के प्रस्ताव पर आपत्ति जताई।
नगरवासियों ने कहा कि ठूठी चौराहा कस्बे का प्रमुख स्थान है। इसके आसपास कई विद्यालय और शिक्षण संस्थान हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी और आम लोग सड़क पार करते हैं। ऐसे में लोहे की ऊंची सीढ़ियों वाला फुट ओवरब्रिज विद्यार्थियों, बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांगों और बीमार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनेगा। बारिश के दौरान सीढ़ियों पर फिसलन से हादसे की आशंका भी बनी रहेगी।
लोगों का कहना है कि चौराहे के दोनों तरफ लंबे समय से दुकानें और मकान हैं। यहां के व्यापारी और स्थानीय निवासी अपनी आजीविका के लिए इसी स्थान पर निर्भर हैं। फुट ओवरब्रिज बनने से उनके आवागमन और कारोबार पर भी असर पड़ सकता है। पत्र में कहा कि चौराहे पर वर्षों से सड़क पार करने की समस्या बनी हुई है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। ऐसे में स्थायी समाधान के लिए अंडरपास का निर्माण कराया जाना जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से लोहे की सीढ़ियों वाले फुट ओवरब्रिज के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए अंडरपास निर्माण की मांग की।