फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The problem of overloading and fault will be removed

Kushinagar News: डेढ़ लाख आबादी की दूर होगी ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या

Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 07 Apr 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
The problem of overloading and fault will be removed
250 केवीए के आठ और 100 केवीए के 13 ट्रांसफार्मरों की होगी क्षमता वृद्धि
विज्ञापन

शहर सहित बगल के गांवों में दूर की जाएगी बिजली समस्या
दस करोड़ रुपये की है परियोजना, प्रथम किस्त के रूप में पांच करोड़ रुपये मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यदि सबकुछ ठीक रहा तो दो-तीन महीनों में पडरौना शहर और इसके आसपास के गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मरों की ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी। क्योंकि यहां के 21 ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाकर 250 से 400 केवीए की जाएगी। जर्जर तार और खंभे भी बदले जाएंगे। इन कार्यों पर दस करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें पांच करोड़ रुपये आवंटित हो चुके हैं। इससे डेढ़ लाख की आबादी को फायदा होगा।
पडरौना शहर के छावनी, मोगलपुरा, कुबेरस्थान, कोतवाली, धर्मशाला, जटहां बाजार, दरबार, मेन बाजार, तिलक चौक व बलोचहां रोड, कसेरा टोली सहित कई ऐसे मोहल्ले हैं, जहां लगे तार-खंभे करीब 50 वर्ष पुराने हो चुके हैं। तेज हवा चलने पर तार या तो टूटकर गिर जाते हैं या फिर आपस में टकराने से स्पार्किंग होती है। सड़कें ऊंची होने से बिजली के खंभे नीचे हो गए हैं। तार भी नीचे तक झूल रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बस, ट्रक, गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली और अन्य भारी वाहनों के इनके संपर्क में आने का अंदेशा रहता है। ट्रांसफार्मर भी क्षमता से अधिक कनेक्शन होने के कारण ओवरलोड में रहते हैं, जिससे वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक ने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने तथा जर्जर तार-खंभे बदलने की शासन से मांग की थी। परिणाम स्वरूप दस करोड़ रुपये से इन कार्यों को कराने की स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त पांच करोड़ रुपये आवंटित भी हो चुकी है।
...
नगरीय विद्युत सुधार योजना में कराए जाएंगे कार्य
परसौनी कला में 26.021 लाख, कृष्णपुरम कॉलोनी में 10.637 लाख, रामधाम वृंदावन कॉलोनी में 32.589 लाख, मोतीछापर में 9.128 लाख, सोहरौना एवं पकड़ी बुजुर्ग में 20.367 लाख, अहिरौली एवं केवल छपरा में 10.712 लाख और दमवतिया एवं पलिया में 15.400 लाख रुपये से बिजली व्यवस्था में सुधार का कार्य कराया जाएगा। अहिरौली बुजुर्ग, मठिया खुर्द, मठिया बुजुर्ग, पटखौली, खिरिया टोला और नोनियापट्टी में भी पांच से नौ लाख रुपये के बजट में बिजली सुधार का कार्य कराया जाएगा।
...
100 केवीए की जगह लगेंगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर पडरौना के सुभाष चौक, रामधाम, आवास विकास कॉलोनी, जमालपुर, जंगल बेलवा और जगदीशपुरम में 250 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए किया जाएगा। बलोचहां, केवट टोली, छावनी, पडरौना के सिवरेज ढाला, आवास विकास कॉलोनी के फेज-4, खिरिया टोला, मोगलपुरा, नोनियापट्टी, जंगल चौरिया, लाला टोला, केवल छपरा, शिवसागर कॉलोनी में ट्रांसफार्मर की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 250 केवीए की जाएगी। शहर में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। अधिक आबादी वाले आठ स्थानों पर ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किए गए हैं, जिनकी क्षमता 250 केवीए है और वे ओवरलोड में हैं, उनकी क्षमता बढ़ाकर 400 केवीए की जाएगी। 100 केवीए के 13 ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की जाएगी। उनकी जगह 250 केवीए के ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे।
...
कोट
नगरीय विद्युत सुधार योजना से शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगे पुराने तार-खंभे जल्द बदले जाने हैं। उनकी जगह नए तार-खंभे लगाए जाएंगे। ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि भी की जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को बिजली संकट से न जूझना पड़े।

-भोलानाथ, एसडीओ, पडरौना
....
पडरौना शहर और आसपास के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को दो-तीन महीने में ओवरलोडिंग एवं फाल्ट की समस्या से निजात मिल जाएगी। इसके लिए शासन में मांग की गई थी। आठ ट्रांसफार्मरों की क्षमता 100 केवीए से बढ़ाकर 400 और 13 ट्रांसफार्मरों की 100 से 250 केवीए होना है। इसके अलावा जर्जर तार-खंभे भी बदले जाएंगे। इसके लिए नगरीय विद्युत सुधार योजना के तहत दस करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। प्रथम किस्त पांच करोड़ रुपये आवंटित हो गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।
-मनीष जायसवाल, सदर विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed