फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The problem of jam on railway crossing will be removed, railway overbridge will be built

Kushinagar News: दूर होगी रेलवे क्राॅसिंग पर जाम की समस्या, बनेगा रेलवे ओवरब्रिज

Tue, 01 Aug 2023 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
The problem of jam on railway crossing will be removed, railway overbridge will be built
रेलवे बोर्ड ने दी निर्माण की अनुमति, रेलवे ने डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

- प्रस्ताव मिलने के बाद होगी टेंडर की प्रक्रिया

संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पडरौना के मुख्य रेलवे क्राॅसिंग पर बहुप्रतिक्षित रेलवे ओवरब्रिज की मांग आखिरकार पूरी हो गई। यहां रेलवे ओवरब्रिज बनेगा, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय रेल मंत्री से मिलकर इस समस्या से अवगत कराया था। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को इस रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण की स्वीकृति दे दी। इसके लिए रेलवे बोर्ड ने डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। प्रस्ताव मिल जाने के बाद रेलवे की तरफ से टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
पडरौना शहर के कोतवाली रोड स्थित मुख्य रेलवे क्रासिंग पर जाम प्रमुख समस्या है। क्योंकि इस कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग से प्रतिदिन पांच जोड़ी ट्रेनों का संचालन होता है। ट्रेनों के आवागमन के दौरान रेलवे क्रासिंग बंद हो जाती है। इस दौरान पूरा शहर दो हिस्सों में बंट जाता है। शहर एवं जिला अस्पताल आने-जाने वाले मरीज हों, विद्यार्थी, नौकरीपेशा लोग या व्यवसायी सभी इस जाम में परेशान होते हैं। क्योंकि यहां आधा से एक घंटा तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। मंगलवार को रेलवे बोर्ड ने इस पर रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


सांसद ने दी जानकारी
कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि उन्होंने रेल मंत्री भारत सरकार से 13 दिसंबर 2022 को मिलकर पडरौना के कोतवाली रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर जाम की समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने इस पर रेलवे ओवरब्रिज बनवाने की मांग की थी। आखिरकार मंगलवार को उसकी स्वीकृति दे दी गई। सांसद ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि बीते नगर निकाय चुनाव से पहले उन्होंने पडरौना के लोगों से वादा किया था कि इस रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनवाएंगे, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। दशकों से लगने वाले जाम से आने वाले समय में निजात मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रस्ताव बन जाने के बाद टेंडर काम होगा और उसके बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे पहले कप्तानगंज में रेलवे ओवरब्रिज एवं अंडरपास स्वीकृत कराया गया था, जो अब निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरओबी की स्वीकृति मिलने पर बोले शहरवासी
-पडरौना शहर के मुख्य रेलवे ढाले पर जाम बहुत बड़ी समस्या है। इस पर ओवरब्रिज स्वीकृत होना बहुत बड़ी उपलब्धि है।
संजीव कुमार, बलोचहां

- पडरौना शहर के कोतवाली रोड पर हर दिन जाम लगता है। क्योंकि पांच जोड़ी ट्रेनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। उस दरम्यान सबसे अधिक परेशानी मरीजों को होती है। वे दर्द से कराहते रहते हैं। सांसद जी का प्रयास सराहनीय रहा।
डॉ. केपी गोंड, चिकित्सक, पडरौना

पडरौना शहर का निवासी होने के कारण यहां जाम की समस्या दशकाें से देख रहा हूं। लोग एक-एक घंटा तक जाम में फंसे रहते हैं। इसके कारण पूरा शहर हांफता है। ओवरब्रिज बनना शहरवासियों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

अमित सिंह, दवा व्यवसायी

शहर दिन के समय रेलवे क्रासिंग के दूसरी तरफ जाने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। फिक्र रहती है कि ढाला बंद न हो जाए। अगर फंस गए तो दिन के समय में धूप परेशान होना पड़ता है।
कलामुद्दीन, पडरौना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed