{"_id":"696bf69b705cce9dd805e118","slug":"the-police-arrested-the-wanted-individuals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-152993-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पुलिस ने वारंटियों को गिरफ्तार किया
Sun, 18 Jan 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग थानों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए वारंटी और चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। सभी मामलों में संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थाना चौराखास पुलिस ने वारंटी अयूब अंसारी निवासी विशुनपुर राजा थाना चौराखास को गिरफ्तार किया है। पाक्सो एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साहनी सहित पुलिस टीम शामिल रही। इसी क्रम में थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामअवध, अनिल राय और श्यामलाल शामिल हैं। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध पूर्व से पंजीकृत मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी थे।