फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The people settled on the dam demanded to light a bonfire

Kushinagar News: बांध पर बसे लोगों ने की अलाव जलाने की मांग

Sat, 13 Jan 2024 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 13 Jan 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
The people settled on the dam demanded to light a bonfire
तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र में गंडक नदी के कटान से बेघर होकर बांध पर शरण लेने वाले लोगों ने अलाव जलाने की मांग की है। सेवरही में बहने वाली लगभग 17 किलोमीटर लंबी गंडक नदी का क्षेत्र बाढ़ प्रभावित इलाका है। बीते एक दशक में पिपराघाट का फल टोला, नान्हू टोला, गोवर्धन टोला, अहिरौलीदान का बैरिया टोला, कंचन टोला व चित्तू टोला, कचहरी टोला, खैरखुटा व डीह टोला आदि गांव के लोग बाढ़ से प्रभावित होकर क्षेत्र के मुसहरी टोला, हनुमान टोला, नरवाजोत बांध, मोतीराय टोला, बिनटोली, ततवा टोली, नोनिया पट्टी, चैन पट्टी, अहिरौलीदान आदि गांव के बंधे के किनारे झोपड़ी बना कर जीवन यापन कर रहे हैं। मुसहरी टोला के अशोक निषाद, मोतीराय टोला के नत्थू गोड़, प्रहलाद यादव, रामदेव निषाद, शर्मा साह, गनेश, छबीला आदि का कहना है कि बाढ़ की विभीषिका के बाद ठंड का महीना उनके लिए किसी त्रासदी से कम नही है। इसमें सर्वाधिक परेशानी उन्हें पूस व माघ महीने में होती है। ऐसे समय में उनकी सुधि लेने के लिए कोई नहीं है। प्रभुनाथ यादव, मनोज गुप्ता, शिवजी जायसवाल, बृजकिशोर साहनी आदि ने अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed