{"_id":"5794f4aa4f1c1b2d32c4b739","slug":"the-new-books-will-distribute-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में अगस्त में बंटेंगी नई किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में अगस्त में बंटेंगी नई किताबें
kushinagar
Updated Sun, 24 Jul 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
किताबें
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। जिले के परिषदीय व स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले 345279 बच्चों को अगस्त महीने के पहले सप्ताह से नई किताबें मिलनी शुरू हो जाएंगी। प्राथमिकता के आधार पर पहले गणित व विज्ञान विषय की पुस्तकों का वितरण होगा। जुलाई महीने के अंत तक जिला मुख्यालय पर किताबें पहुंच जाने की उम्मीद है।
कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय, स्थायी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों, अनुदानित मदरसों और राजकीय तथा अनुदानित इंटर कॉलेज के प्राइमरी व जूनियर सेक्शन में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को हर साल बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से सभी किताबें नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। इस वर्ष मार्च महीने में विभाग ने सत्रावसान के दिन ही बच्चों से किताबें स्कूल में जमा करा ली थीं। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षण सत्र में यही किताबें बच्चों को पढ़ने के लिए दी गई हैं। नई किताब खरीदने के लिए विभाग ने पहले जुलाई महीने में स्कूल खुलने के बाद नामांकन के ताजा आंकड़े जुटाए और इसी आधार पर पुस्तक खरीदने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी। इस रिपोर्ट के अनुसार हिन्दी माध्यम से पढ़ने वाले कक्षा एक के 60261, कक्षा दो के 56447, कक्षा तीन के 51791, कक्षा चार के 43859, कक्षा पांच के 35823, कक्षा छह के 27898, कक्षा सात के 28852 और कक्षा आठ के 29364 बच्चों के लिए सभी विषयों की नई किताबें खरीदी जानी हैं। इसके अलावा उर्दू माध्यम से पढ़ने वाले कक्षा एक के 2651, कक्षा दो के 1309, कक्षा तीन के 1253, कक्षा चार के 1130, कक्षा पांच के 980, कक्षा छह के 1004, कक्षा सात के 855 और कक्षा आठ के 718 बच्चों को नई किताबें मिलेंगी।
अंग्रेजी माध्यम के 1044 बच्चों को भी मिलेंगी नई किताबें
पडरौना। अंग्रेजी माध्यम से संचालित मॉडल प्राथमिक स्कूल रवींद्रनगर व सिधुआं स्थान में पढ़ने वाले 1044 बच्चों के लिए भी अंग्रेजी माध्यम की किताबें मंगाई जा रही हैं। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार अंग्रेजी माध्यम से पढ़ने वाले कक्षा एक के 362, कक्षा दो के 224, कक्षा तीन के 182, कक्षा चार के 147 और कक्षा पांच के 129 बच्चों के लिए नई किताबें खरीदी जानी हैं।
विज्ञापन
कोट
सभी स्कूलों में पिछले सत्र की पाठ्य पुस्तकों से पढ़ाई हो रही है। नई छात्र संख्या के आधार पर पुस्तकों के लिए क्रयादेश भेजा गया है। जुलाई के अंत तक जिला मुख्यालय पर किताबें मिल जाएंगी। इसके बाद बीआरसी और एनपीआरसी के माध्यम से इसे स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा।
-विजय यादव, प्रभारी बीएसए।