फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The Municipal Chairman inspected the Chhath Ghats

Kushinagar News: छठ घाटों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 12 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Chairman inspected the Chhath Ghats
पडरौना। आगामी छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका परिषद् पडरौना द्वारा नगर के विभिन्न छठ घाटों पर व्यापक तैयारी की जा रही है। वृहस्पतिवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने छठ घाट पोखरे का निरीक्षण किया।उन्होंने घाट परिसर में बन रहे आकर्षक सेल्फी प्वाइंट तथा आधुनिक फव्वारे की प्रगति का जायज़ा लिया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं और नगरवासियों को पर्व के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व आस्था और संस्कारों का महापर्व है। हमारा संकल्प है कि छठ घाट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सौंदर्यपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए। पोखरे पर तैयार हो रहे सेल्फी प्वाइंट और फव्वारे श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगे और यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यादगार साबित होगा। छठ घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति एवं सुरक्षा के विशेष इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed