फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The mercury has dropped, and people are shivering from the city to the villages.

Kushinagar News: लुढ़का पारा, शहर से गांव तक ठिठुरे लोग

Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 28 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
The mercury has dropped, and people are shivering from the city to the villages.
लाइट जलाकर चलते चालक। संवाद 
पडरौना। मौसम में लगातार बदलाव का दौर जारी है। सुबह कोहरे से लोग परेशान हैं। वहीं ठंड से भी लोग ठिठुर रहे हैं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कोहरा छंटने के बाद आसमान में बादल छाने की वजह से सूर्य बादलों की ओट में छिप गया। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही, जिससे लोगों को सूर्य के दर्शन नहीं हुए। उधर, बह रही ठंडी पछुआ हवा से तापमान में गिरावट हो रही है। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री तो न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक का अनुमान है कि आज और कल और ठंड पड़ेगी। जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सुबह देर तक कोहरा छाए रहने के बाद जब कोहरा छटा तो लोगों को उम्मीद थी कि धूप निकलेगी, लेकिन देर शाम तक धूप नहीं निलने से शाम होते ही गलन बढ़ गई। गलन भरी ठंड शनिवार को भी कम नहीं हुई। सुबह आठ बजे के बाद जब कोहरा छटा तो सड़कों पर दृश्यता सामान्य रही, लेकिन पूरे दिन सूर्य नहीं निकलने से शनिवार को भी लोग पूरे दिन गलन भरी ठंड से परेशान दिखे।
विज्ञापन

पूरे दिन चल रही ठंडी पछुआ हवा लोगों को परेशान करती रही। बाहर बिना शरीर पर स्वेटर डाले और सिर पर टोपी लगाए राहत नहीं मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान में दो डिग्री गिरावट के साथ 13.5 और न्यूनतम एक डिग्री की गिरावट के साथ 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को मौसम इसी तरह सामान्य बना रहेगा, लेकिन सोमवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट का अंदेशा जताया गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी तीन दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अनुमान जताया गया है। इसके चलते रविवार और सोमवार को शीत दिवस की भी संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed