{"_id":"6442dd221e894a19670ac3e8","slug":"the-market-was-buzzing-people-made-purchases-kushinagar-news-c-7-1-135078-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गुलजार रहा बाजार, लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गुलजार रहा बाजार, लोगों ने की खरीदारी
Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के तिलक चौक पर सेवई की खरीदारी करते लोग।संवाद
सेवई, कपड़े, आभूषण, शृंगार के सामान और जूते-चप्पल की दुकानों पर देर शाम तक लगी रही भीड़ संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। ईद त्योहार के लिए शुक्रवार को बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। सेवई और कपड़ों के अलावा जूते-चप्पल, सोने-चांदी के आभूषण और आर्टिफिशियल गहनों की दुकानों पर देर शाम तक लोगों ने खरीदारी की। नमाज अदा करने के लिए ईदगाहों में सुबह से ही साफ-सफाई और रंगाई-पुताई होने लगी थी। इस त्योहार को लेकर बाजार में चहल-पहल रही। सभी तरह की दुकानें ग्राहकों से गुलजार रहीं।
पडरौना शहर के छावनी, कठकुइयां रोड, नौका टोला, हथिसार मोहल्ला, खिरिया टोला सहित सभी ईदगाहों में सुबह से साफ-सफाई शुरू कर दी गई थी। ईद की तैयारी में लोग जुटे लोगों ने सेवई और कपड़ों के अलावा आभूषण समेत शृंगार के सामान, फल आदि की खरीदारी की। खरीदारों की भीड़ जुटने से नगर के सभी प्रकार की दुकानों में ग्राहकों की खास चहल-पहल रही।
वे अपनी पसंद के सामान खरीदते नजर आए। बाजार ही नहीं सड़कों पर भी बड़ी चहल-पहल रही। बच्चे भी इस त्योहार को लेकर उत्साह से लबरेज नजर आ रहे थे। यही हाल जनपद के अन्य हिस्सों में रहा। वहां भी ईद की तैयारी में लोग जुटे रहे। ईदगाहों की सुरक्षा के लिए सभी जगह पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
...
आज मनाई जाएगी ईद
नगर के हथिसार मोहल्ला स्थित मस्जिद के काजी मौलाना अकमल ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पौने सात बजे ईद का चांद दिखा। अब शनिवार को पूरे जिले में ईद मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शनिवार की सुबह आठ बजे से नगर के सभी ईदगाहों में नमाज अदा की जाएगी। चांद दिखने के बाद लोग ईद की तैयारी में जुट गए हैं। शाम के वक्त लोग चांद के दीदार के लिए जगह-जगह खड़े रहे। रोजेदारों ने अपने सगे-संबंधियों को फोन कर चांद दिखने के बारे में सूचनाओं का आदान-प्रदान किया।