{"_id":"6ac6aadc49cc63638a085d10","slug":"the-lalkuan-kolkata-express-will-run-as-a-festival-special-from-today-until-november-28-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169685-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आज से 28 नवंबर तक त्योहार स्पेशल के रूप में चलेगी लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आज से 28 नवंबर तक त्योहार स्पेशल के रूप में चलेगी लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर साप्ताहिक पूजा स्पेशल के रूप में 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस के संचालन की रेलवे ने मंजूरी दी है।
रेलवे की तरफ से जारी समय सारिणी के अनुसार आठ अक्तूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार को 12:35 बजे लालकुआं से कोलकाता के लिए और प्रत्येक शुक्रवार को 05:00 बजे कोलकाता से लालकुआं के लिए चलाई जाएगी। दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर पूजा स्पेशल के रूप में लालकुआं-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है।
यह स्पेशल ट्रेन अक्तूबर को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे से चलकर पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर, गोंडा, बस्ती होते हुए 01:50 बजे गोरखपुर, 03:00 बजे कप्तानगंज, 04. 00 बजे पडरौना, 04:50 बजे तमकुहीरोड, 05:45 बजे थावे होते हुए दूसरे दिन 23:55 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन कोलकाता से 05:00 बजे से चलकर आसनसोल, दुर्गापुर, चितरंजन, जसीडीह, बरौनी, हाजीपुर, सिवान होते हुए 23:15 बजे थावे, 23:53 बजे तमकुहीरोड, 00:30 बजे पडरौना, 01:30 बजे कप्तानगंज, 02:50 गोरखपुर होते हुए 15:45 बजे लालकुआं पहुंचेगी।