{"_id":"6ac6af672a29b9901c0f3acf","slug":"contract-workers-continued-to-work-wearing-black-armbands-for-the-third-consecutive-day-warned-of-a-complete-work-boycott-starting-the-10th-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-169700-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीसरे दिन भी काला फीता बांधकर संविदा कर्मियों ने किया काम, 10 से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीसरे दिन भी काला फीता बांधकर संविदा कर्मियों ने किया काम, 10 से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी
विज्ञापन
काला फीता बांधकर संविदाकर्मियों ने किया काम
पडरौना। नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का आंदोलन बुधवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल और टीबी अस्पताल में तैनात संविदा कर्मियों ने काला फीता बांधकर काम किया। कर्मियों ने 10 अक्तूबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि संविदा कर्मचारी 15 से 18 वर्षों से अल्प मानदेय पर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बने हुए हैं। इसके बावजूद नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन जैसी प्रमुख मांगों पर शासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। शासन से जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के तीसरे चरण में आठ, नौ और 10 अक्तूबर को आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर पूर्ण कार्य बहिष्कार करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष गोरखपुर एवं जिला संरक्षक चंद्रशेखर यादव ने कहा कि कुशीनगर समेत पूरे गोरखपुर मंडल में आंदोलन तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपये का कैशलेस बीमा, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए और अनुकंपा नियुक्ति जैसी मांगें भी लंबे समय से लंबित हैं। जब तक शासनादेश जारी नहीं होता, आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। इस दौरान कमल शंकर पांडेय, अरमान अहमद, दीपक दुबे, डॉ. श्रीप्रकाश चंद, डॉ. सुभाष यादव, डॉ. पूनम, डॉ. रेखा गुप्ता, सौरभ समर, गौरव श्रीवास्तव आदि ने काला फिता बांध कर कार्य किया।