{"_id":"6ac6af8baf6e4923290b2b70","slug":"the-bjp-flagged-off-the-seva-jyoti-yatra-from-34-mandals-with-the-slogan-of-the-viksit-bharat-developed-india-resolve-echoing-throughout-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169681-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भाजपा ने 34 मंडलों से निकाली सेवा ज्योति यात्रा, गूंजा विकसित भारत का संकल्प का नारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भाजपा ने 34 मंडलों से निकाली सेवा ज्योति यात्रा, गूंजा विकसित भारत का संकल्प का नारा
विज्ञापन
34 मंडलों से निकली यात्राएं जिला स्टेडियम पहुंचकर विकसित भारत संकल्प सभा में हुईं तब्दील
मशाल लेकर सब्जी मंडी के मुख्य द्वार तक पैदल मार्च कर कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
पडरौना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को भाजपा ने जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत शक्ति प्रदर्शन किया। जिले के सभी 34 मंडलों से सेवा ज्योति यात्राएं निकाली गईं। अलग-अलग क्षेत्रों से निकली यात्राएं जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम पहुंचीं, जहां विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि 25 वर्ष पहले नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेकर जनसेवा की यात्रा शुरू की थी। इसके बाद से वह देश की सेवा में जुटे हैं। प्रधानमंत्री के रूप में 140 करोड़ देशवासियों के सम्मान और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए उनका प्रयास जारी है। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि देश को ऐसा राष्ट्रनायक सौभाग्य से मिला है, जिसने विश्व पटल पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि जनता के स्नेह और आशीर्वाद से प्रधानमंत्री को राष्ट्रसेवा के लिए और ऊर्जा मिलती है। सभा के बाद अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल लेकर जिला स्टेडियम से जिला सब्जी मंडी के मुख्य द्वार तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प को लेकर उत्साह दिखाया। इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जय प्रकाश शाही, राधेश्याम पांडेय, रणजीत राय बड़े, विधायक पीएन पाठक, मनीष जायसवाल आदि मौजूद रहे।