{"_id":"6ac6af1932bb2ef53d03d232","slug":"allegations-of-fraud-in-two-land-sale-purchase-cases-kushinagar-news-c-205-1-ksh1036-169676-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जमीन की खरीद बिक्री के दो मामलों में फर्जीवाड़े का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जमीन की खरीद बिक्री के दो मामलों में फर्जीवाड़े का आरोप
विज्ञापन
अलग-अलग मामलों में पीड़ितों ने बिचौलियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
एसडीएम बोले- शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार होगी कार्रवाई
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र में जमीन की खरीद-फरोख्त में कथित फर्जीवाड़े के दो मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
पहले मामले में जहरा पत्नी अजिमुल्लाह ने बताया कि बिचौलियों ने पहले से बिक चुकी जमीन को दोबारा उनके नाम रजिस्ट्री कराकर उनसे करीब साढ़े तीन लाख रुपये ले लिए। उन्हें इसकी जानकारी तब हुई, जब वह जमीन का नामांतरण कराने पहुंचीं। मामला तहसीलदार न्यायालय तक पहुंचने के बाद उन्हें कथित फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। वहीं, खैतून नेशा को निराश्रित पेंशन की प्रक्रिया पूरी कराने के बहाने ले जाने और धोखे से उनकी भूमि का बैनामा कराने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता को इसकी जानकारी बाद में हुई। मामले को लेकर उन्होंने संबंधित स्तर पर शिकायत की है।
एक अन्य मामले में रजनीश चतुर्वेदी को गोरखपुर ले जाकर दूसरी जमीन दिखाने और उसके नाम पर 35 लाख रुपये से अधिक की रकम लेने का आरोप बिचौलियों पर लगा है। बाद में जमीन और सौदे की वास्तविक स्थिति सामने आने के बाद मामला विवाद में आ गया। इस संबंध में तमकुही एसडीएम कुणाल गौरव ने बताया कि जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामलों में अभिलेखों की जांच और नियमानुसार प्रक्रिया का पालन जरूरी है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।