{"_id":"679d1ed70702887a9d033534","slug":"the-laborers-working-at-the-brick-kiln-had-looted-the-temple-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1019-131242-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने की थी मंदिर में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों ने की थी मंदिर में लूट
Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 स्थित अकटहां घाट के यमकातर माता के मंदिर की दानपेटी लूटने और विरोध करने पर मंदिर के पुजारी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दान पेटी और दान पात्र के नकदी रकम पुलिस ने बरामद किया है। तीनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
कोतवाल हाटा सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब करीब आठ बजे हाटा कोतवाली के शंखापार गांव के बाहर स्थित मंदिर के पुजारी को चाकू से घायल कर कुछ बदमाश मंदिर की दानपेटी और पुजारी के पास मौजूद पांच हजार रुपये नगदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमें लगाई गईं थीं। घटना का पर्दाफाश करते हुए कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मंदिर की कुछ दूरी पर स्थित ईंट भट्ठे पर कार्य करने वालों पर पुलिस की घटना के दिन से ही नजर थी। शक के आधार पर दोनों ईंट भट्ठों पर कार्य करने वाले कुछ लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने लाई थी। इसी पूछताछ के दौरान घटना के शामिल तीन युवकों ने घटना में शामिल होना कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मंदिर से कुछ दूरी पर मझना नाला के पास से मंदिर की दान पेटी बरामद कर ली गई। पुलिस के अनुसार तीनों के अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों की पहचान रिंकू कुमार (25) निवासी दोहरी जलेसर थाना सहपऊ जनपद हाथरस, सोनवीर (31) निवासी दोहरी जलेसर थाना सहपऊ जनपद हाथरस और विपिन खां (35) निवासी दोहरी जलेसर थाना सहपऊ जनपद हाथरस शामिल हैं। वहीं घायल पुजारी की तबीयत में सुधार हो रहा है।