फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The issue of crop damage by stray animals was raised.

Kushinagar News: छुट्टा पशुओं से फसल की क्षति का मुद्दा उठा

Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 19 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The issue of crop damage by stray animals was raised.
पडरौना। विकास भवन सभागार में बुधवार को डीएम की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें किसानों ने वन्य जीव और छुट्टा पशुओं से फसलों के नुकसान होने का मुद्दा उठाया। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने के साथ उड़द व मूंग की सहफसली खेती करने और फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

किसान दिवस में उप कृषि निदेशक अतींद्र सिंह ने पिछले किसान दिवस में आए छह शिकायतों के निस्तारण की कार्रवाई प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि गन्ने के साथ उड़द एवं मूंग की सहफसली खेती की जा सकती है। इसके लिए विभाग की तरफ से निशुल्क बीज उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोई भी किसान विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in पर बुकिंग कर इसका लाभ ले सकता है। किसान दिवस में आए किसानों ने छुट्टा पशु और वन्यजीव से फसलों की नुकशन होने का मुद्दा उठाया। इस पर किसानों को ब्लॉक स्तरीयपर शिकायत करने का सुझाव देते हुए अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि किसान दिवस का उद्देश्य केवल शिकायत सुनना नहीं, बल्कि योजनाओं की प्रभावी जानकारी देकर किसानों की आय वृद्धि एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य आदि विभागों को प्रत्येक किसान दिवस में 15-15 मिनट की 8-10 पीपीटी के माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी देने का निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed