Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The immersion of the idol of Goddess Lakshmi took place amidst chants and devotional songs.

Kushinagar News: जयकारों और भक्ति गीतों के बीच हुआ मां लक्ष्मी की मूर्ति का विसर्जन

Thu, 12 Nov 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The immersion of the idol of Goddess Lakshmi took place amidst chants and devotional songs.
सुकरौली। दिवाली पर्व पर स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति का बुधवार को क्षेत्र में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच मां लक्ष्मी को विदाई दी। क्षेत्र के रामपुर स्थित 15 मिल घाट और मंझरिया ताल में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दोनों स्थानों पर करीब 10 से 12 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

विसर्जन यात्रा में आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इससे पूरे रास्ते भक्तिमय माहौल बना रहा। युवाओं और बच्चों में भी विसर्जन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

घाटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद मूर्ति का विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। विसर्जन के दौरान दोनों स्थानों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पुलिस भी मुस्तैद रही। सुरक्षित तरीके से मूर्तियों को घाट तक पहुंचाने के लिए रास्तों पर व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नम आंखों से मां लक्ष्मी को दी विदाई
खड्डा। ग्राम पंचायत सिसवा गोपाल में श्री मां लक्ष्मी पूजा बाल युवा सेवा समिति की ओर से स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति का बुधवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों और मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
मां की विदाई के दौरान महिलाएं भावुक हो गईं। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई दी और अगले वर्ष फिर आगमन की कामना की। इस दौरान हृदेश चौहान, सुशील पासवान, प्रिंस गुप्ता, कैलाश कुशवाहा, त्रिलोकी गुप्ता, विजय पासवान, रामप्रवेश, रामचंद्र जायसवाल, राजमणि कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति का किया विसर्जन
मथौली। क्षेत्र के विभिन्न नदी और पोखरा घाटों पर बुधवार को मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे।

क्षेत्र के छोटी गंडक नदी स्थित रगरगंज, फरदहा, मुड़िला और अथरहा घाटों पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। वहीं, अजीज नगर के लोगों ने क्षेत्र के मौन नाले में प्रतिमा विसर्जित की। देर शाम तक हुए प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मथौली पुलिस चौकी प्रभारी अंकित सिंह की अगुवाई में भारी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed