{"_id":"5ad8d4a44f1c1b3b0b8b57ad","slug":"the-former-minister-raised-the-question-on-the-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री ने जांच पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री ने जांच पर उठाए सवाल
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
पहुंचे नेता।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कपट्टी। बीते सोमवार को निरीह व निर्दोष ग्रामीणों की पुलिसिया पिटाई से चर्चा में आए रुदवलिया गांव में बृहस्पतिवार को सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह सपा नेताओं के साथ पहुंचे। पूर्व मंत्री ने पुलिसिया कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। पूर्व मंत्री ने एडीजी गोरखपुर दावा शेरपा को फोन से घटना की जानकारी देते हुए मामले की जांच अपने स्तर से कराने का अनुरोध किया। पूर्व मंत्री ने तीन दिन बाद थाने के घेराव की भी चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि एक छोटे से विवाद पर 13 निर्दोष ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज होना जुल्म की इंतहा है। अच्छे दिनों का वादा करने वाली सरकार ने लोगों की जिंदगी में तुफान ला दिया है। पूर्व मंत्री ने मौके से ही फोन से एडीजी दावा शेरपा से बात करने के पश्चात बताया कि एडीजी ने गोरखपुर का एक जांच दल गांव भेजने का आश्वासन दिया है। सपा जिलाध्यक्ष इलियास अंसारी ने कहा कि एक आईपीएस अधिकारी की अगुवाई में ग्रामीणों में किए गए अत्याचार की जांच उसी विभाग के समकक्ष अफसर से कराने का मतलब समझ से परे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मांग पूरी नहीं हुई तो तीन दिन सपा तुर्कपट्टी थाने का घेराव करेगी।
इस दौरान युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह उर्फ मोहन, गुड्डू प्रधान, दिग्विजय सिंह, लक्ष्मण सिंह, नंदलाल विद्रोही, अरविंद सिंह, लालसा चौहान, चंद्रभूषण यादव, फुलेना यादव, हेमंत पांडेय, पुनीत राय, संजय सिंह, अजीमुल एवं सलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रुदवलिया गांव की घटना की जानकारी लेने के लिए बृहस्पतिवार को कसया नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व बसपा नेता मुकेश्वर उर्फ पप्पू मद्धेशिया की अगुवाई में बसपा प्रतिनिधि मंडल पहुंचा। इन लोगों ने पीड़ितों से घटना की जानकारी लेने के बाद इसे भाजपा सरकार के लिए शर्मनाक बताते हुए निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। पप्पू ने कहा कि पूरे प्रकरण की रिपोर्ट बसपा के शीर्ष नेतृत्व को दी जाएगी। पार्टी इस मामले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगी।