{"_id":"68093be86b1f85c638097be1","slug":"the-fire-destroyed-wheat-crops-and-four-huts-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-136138-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से गेहूं की फसल व चार झोपड़ियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से गेहूं की फसल व चार झोपड़ियां जलीं
Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग गांव में बुधवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे 40 डिसमिल गेहूं और चार झोपड़ियां जल गईं। महुअवां बुजुर्ग गांव के पश्चिम तरफ दिन में करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग बुझाने के लिए लोग दौड़ पड़े लेकिन बेकाबू आग से गांव के रामाश्रय तिवारी का 10 कट्ठा गेहूं की फसल जल गई। इसके अलावा प्रह्लाद पटेल, जनकधारी पटेल, राधेश्याम पटेल व बीरबल पटेल की झोपड़ी जल गई। इसमें रखा भूसा भी जल गया। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में मदद की।
शार्ट सर्किट से लगी आग
सलेमगढ़। क्षेत्र के बहादुरपुर के कोल्हूआड़ी टोला में मंगलवार की रात करीब 11 बजे ट्रांसफार्मर में हुए शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे बांस की कोठ और एक झोपड़ी जलकर नष्ट हो गई। आग लगने की जानकारी होते हुए गांव के लोगों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह आग पर काबू पाया।