फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   The crowd was on loan waiver to the Collectorate

कर्जमाफी के लिए कलेक्ट्रेट पर लगी भीड़

Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The crowd was on loan waiver to the Collectorate
प्रार्थना पत्र लिखते लोग - फोटो : अमर उजाला
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कर्ज लेने वालों का हुजूम शनिवार को भी कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। सुबह से ही कलेक्ट्रेट परिसर लोगों से भरा रहा। इसमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की थी। इन लोगों ने डीएम को संबोधित अपने प्रार्थना पत्र के साथ बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा की। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद कई लोगों ने इनका प्रार्थना पत्र लिखने के एवज में इनसे 20-20 रुपये लिए।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी चर्चा है कि समूह के माध्यम से लिए गए कर्ज को बैंकों ने माफ करने का निर्णय लिया है। फिर क्या था, शुक्रवार से ही कलेक्ट्रेट परिसर महिलाओं और पुरुषों से भर जा रहा है। इनमें सर्वाधिक संख्या महिलाओं की रह रही है।
विज्ञापन

शनिवार को भी जनपद के विभिन्न हिस्सों से समूह के सदस्य पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका कर्ज माफ किए जाने की जानकारी मिली है। इसलिए अपने प्रार्थना पत्र के साथ बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा कर रहे हैं। ताकि कर्ज माफ हो जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए थे, जो महिला-पुरुषों से उनका प्रार्थना पत्र एकत्र कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की इस भीड़ को देखकर कलेक्ट्रेट परिसर में ही कुछ ऐसे लोग सक्रिय हो गए, जिन्होंने अनपढ़ लोगों का प्रार्थना पत्र लिखने के एवज में 20-20 रुपये प्रति व्यक्ति लिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed